Doubtnut Promotions Sticky

प्रक्कथन : : घरेलू चिड़ियों में रात्रि दृष्टि कमजोर होती है।
कारण :  घरेलू चिड़ियों के नेत्र ओमेटिडिया के बने होते हैं।

A

प्रक्कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन का सही स्पष्टीकरण देता है

B

प्रक्कथन और कारण दोनों सही है किन्तु कारण कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं देता है

C

प्रक्कथन सही है किन्तु कारण गलत है।

D

प्रक्कथन और कारण दोनों गलत है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


नेत्रगोलक की आंतरिक प्रकाश संवेदी पर्त रेटिना कहलाती है, जिसमें प्रकाशग्राही अर्थात् रॉड एवं कोन कोशिकाएँ पायी जाती हैं जो प्रकाश की विशिष्ट तरंगदैर्घ्य की ऊर्जा को तंत्रिका तन्तुओं की ऐक्शन पोटेन्शियल में बदल देती हैं। कोन कोशिकायें केवल चमकीले प्रकाश के लिए संवेदी होती है। अतः ये दिन के समय या चमकीले प्रकाशमान कमरे में इलेक्ट्रिक लेम्प के द्वारा देखने में सहायक होती हैं। जबकि रॉड् कोशिकायें मध्यम प्रकाश में देखने के लिये भी संवेदी होती है अतः यह कम प्रकाश एवं रात्रि में देखने में सहायक होती हैं। जन्तु जैसे - चिड़िया जो कि केवल दिन के समय ही क्रियाशील रहती है, इनके रेटिना में अधिकांशतः कोन कोशिकायें होती हैं। इस कारण इनमें कमजोर रात्रि दृष्टि पायी जाती है।
ओमेटिडिया संयुक्त नेत्र की लम्बी नलिका के समान इकाईयाँ होती हैं जो कि उच्च अकशेरूकियों जैसे - प्रॉन, केंकड़ा एवं कीटों में उपस्थित होती है। ओमेटिडिया के ऊपर गोलाकार सतह परिपूर्ण होती है। प्रत्येक प्रतिबिम्ब का प्रकाश वस्तु के छोटे क्षेत्र का निर्माण करता है। अतः मोजेक के बड़ी संख्या में प्रतिरूप वस्तु के समीपस्थ भाग में असंख्य ओमेटिडिया के द्वारा निर्मित होते हैं। इन प्रतिरूपों का संलयन वस्तु का धुन्धले प्रतिबिम्ब बना सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions