Doubtnut Promotions Sticky

शैवाल के बारे में नीचे दिए गए, कथनों को पढ़ो तथा सही विकल्प चुनो।
(i) पादप शरीर थैलासाभ होता है।
(ii) अधिकांशत: जलीय होते हैं।
(iii) प्रजनन कायिक, अलैंगिक व लैंगिक विधियों से होता है।
(iv) क्लेमाइडोमोनास, वॉल्वॉक्स एवं यूलोथ्रिक्स बहुकोशीय शैवाल हैं।

A

कथन (i) एवं (ii) सही हैं।

B

कथन (ii) एवं (iii) सही है।

C

कथन (i), (ii) एवं (iii) सही हैं।

D

सभी कथन सही हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


शैवाल प्राय: जलीय होते हैं, या तो समुद्री अथवा स्वच्छ जलीय। केवल कुछ ही शैवाल आर्द्र स्थलीय आवासों, जैसे - पेड़ के तनों, गीली चट्टानों, नम मिट्टी आदि में पाए जाते हैं। पादप शरीर सूकायिक होता है (जड़, तना एवं पत्तियों में अविभेद रूप), जो एककोशीय, कॉलोनियल, तन्तुवत्‌ मृदूतकीय या कूटमृदूतकीय होता है। प्रजनन की लैंगिक, अलैंगिक एवं कायिक विधियाँ प्रचुर हैं। शैवाल का रूप व आकार सूक्ष्मदर्शीय एककोशीय, जैसे - क्लेमाइडोमोनास से लेकर कॉलोनियल जैसे- वॉल्वॉक्स एवं तंतुवत्‌, जैसे - यूलोथ्रिक्स व स्पाइरोगाइरा जैसा हो सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions