Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः पृथ्वी की सतह के लगभग 70% भाग का अधिग्रहण करने के बावजूद महासागर कम उत्पादकता वाले पारितंत्र हैं।
तर्कः जलीय पारितंत्रों में उत्पादकता प्रकाश द्वारा सीमित की जाती है जो कि जल की गहराई बढ़ने के साथ घटती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन ही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


एक पारितंत्र के उत्पादक स्तर, एक विशेष क्षेत्र में निवास करने वाली पादप जातियों, उनकी प्रकाश संश्लेषण क्षमता, पोषकों की उपलब्धता, सूर्य का प्रकाश, नमी और अन्य विविध पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर करते हैं। समस्त जैवमण्डल के कार्बनिक पदार्थ की वार्षिक शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता अनुमानतः 170 बिलियन टन्स (शुष्क भार) है। पृथ्वी की सतह का 90 प्रतिशत ग्रहण करने के बाद भी महासागरों की कुल प्राथमिक उत्पादकता में भागीदारी केवल 32 प्रतिशत (170 बिलियन टन्स में से 55 बिलियन टन्स) है। इसलिये महासागर कम उत्पादकता वाले पारितंत्र हैं। वह इसलिये कि महासागरों में उत्पादकता प्रकाश द्वारा सीमित होती है क्योंकि जैसे जैसे जल की गहराई बढ़ती जाती है, प्रकाश घटता जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions