Doubtnut Promotions Sticky

मृदा अपरदन अथवा भू-क्षरण रोकने के कुछ उपाय बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

भू-क्षरण को नियंत्रित करने के उपाय :
(a) वन लगाना : वनों के अधीन क्षेत्र को बढ़ाना भूमि संरक्षण का सबसे बेहतर उपाय है। पेड़ों की कटाई को रोकना चाहिए तथा नए क्षेत्रों में पेड़ लगाने के प्रयन्त करने चाहिए।
(b) पशुओं की चराई को सीमित करना : मृदा के अपरदन को रोकने के लिए पशुओं को विभिन्न चरागाहों में जाना चाहिए
(c ) बाँधों का निर्माण : नदियों पर बाँधों का निर्माण कर नदी, बाढ़ों द्वारा मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। इससे जल की गति को नियंत्रित करके भू-क्षरण को रोका जा सकता है।
(d ) सीढ़ीदार खेती - पहाड़ी ढलानों पर सीढ़ीदार खेती करने से पहाड़ की तीव्र ढाल समाप्त हो जाती है जिससे भूक्षरण रोका जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions