Doubtnut Promotions Sticky

परजिनि जंतु क्या है ? इस तरह के जन्तुऔं का उत्पादन क्यों किया जाता है ? ये मानव कल्याण के लिए क्यों उपयोगी है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा विकसित जंतु जिनके जीनोम में किसी अन्य जंतु या पादप कोशिका के विजातीय वंचित लक्षण वाले जिनखंड , जीन या गुणसूत्र को निवेशित कर दिया जाता है, ट्रान्सजीनिक प्राणी कहते हैं। इसके माध्यम से चूहा, खरगोश , भेड़, बकरी, सूअर, गाय, भैंस , मछली आदि के ट्रान्सजीनिक प्राणी विकसित किए गाय हैं।
पारजीनी प्राणियों की उपयोगिता
(1) सामान्य कार्यिकी व विकास - जीनों का नियमन के अध्ययन हेतु पारजीनी प्राणियों का निर्माण किया जाता है। जीन के जैविक प्रभावों और कार्यिकी पर प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।
(2) रोगों का अध्ययन - जीन की रोग के विकास में भूमिका का अध्ययन पारजीनी पर किया जाता है और उपचार की संभावनाओं की पहचान की जाती है। जैसे एल्जाइमर (Alzheimer) के अध्ययन के लिए प्ररूपी पारजीनी प्राणी विकसित किए गए है।
(3) जैविक उत्पाद - कुछ जैविक उत्पादों का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है, लेकिन इनका उत्पादन प्राकृतिक रूप से प्राप्त करना अत्यंत महँगा होता है। पारजीनी प्राणियों की सहायता से इस समस्या का निराकरण किया गया है जैसे एम्फीसिमा (emphysema) के उपचार हेतु प्रयोग की जाते वाली प्रोटीन α1 ऐंटीट्रिप्सिन (α1 antitripsin) प्रोटीन को कोड करने वाली जीन को जंतुओं में प्रवेश कराकर पारजीनी जंतु बनाए गए है। पारजीनी गाय का दूध मानव प्रोटीन ऐल्फा लेक्टएलब्युमिन (alpha lactalbumin) युक्त होता है।
पारजीनी प्राणियों की सहायता से औषधियों एवं अन्य उत्पादों को प्राप्त करना आण्विक कृषि (molecular farming ) कहलाता है।
(4) टीका सुरक्षा - टीकों के निर्माण के पश्चात उनका परीक्षण पारजीनी प्राणियों पर किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions