Doubtnut Promotions Sticky

नील्स बोहर के परमाणु प्रतिरूप की परिकल्पनाओं को स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

नील्स बोहर ने रदरफोर्ड मॉडल की कमियों को दूर करने के लिये परमाणु प्रतिरूप हेतु निम्नलिखित परिकल्पनाएं दी-
1. परमाणु में एक छोटा नाभिक होता है, जिसमें धनावेशित कण प्रोटॉन उपस्थित रहते हैं।
2. इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर निश्चित त्रिज्या एवं ऊर्जा वाले वृत्ताकार पथ पर चक्कर लगाते हैं, जिन्हें कक्षा, कोश या ऊर्जा स्तर कहते हैं।
3. इन कोशों का मान पूर्णाक होता है इन्हें n से प्रदर्शित करते हैं n = 1, 2, 3, 4, ... होने पर इन्हें क्रमश: K, L, M, N, .. से भी प्रदर्शित करते हैं।
4. इन कक्षाओं में चक्कर लगाते हुए इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग nh/2π का गुणाक होता है अर्थात् कोणीय संवेग mvr=nh/2π
5. जैसे-जैसे n का मान बढ़ता है अर्थात् इलेक्ट्रॉन दूर जाता है, उस कोश की ऊर्जा बढ़ती जाती है।
6. जब इलेक्ट्रॉन इन कक्षाओं में चक्कर लगाता है, तो उसकी ऊर्जा स्थिर रहती है, परन्तु जब वह उच्च ऊर्जा स्तर में जाता है, तो ऊर्जा अवशोषण करता है और पुनः निम्न ऊर्जा स्तर पर आता है, तो ऊर्जा उत्सर्जित करता है, इससे रेखिक स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है।

Doubtnut Promotions Banner
|