Doubtnut Promotions Sticky

12cm भुजा वाला एक वर्गाकार लूप, जिसकी भुजाएँ X और Y अक्षों के समान्तर हैं, 8 cm/s के वेग से धनात्मक X-दिशा में ऐसे स्थान में चलाया जाता है जिसमें धनात्मक Z-दिशा में चुम्बकीय क्षेत्र है। क्षेत्र न तो आकाश में एकसमान है और न ही समय के साथ स्थिर। इसकी प्रवणता ऋणात्मक X-दिशा में 10 - 3 T / c m है (अर्थात्‌ ज्यों ज्यों ऋणात्मक X-दिशा में जाएँ, यह 10 - 3 T / c m बढ़ता है) और यह समय के साथ 10 - 3 T / s की दर से घट रहा है। लूप में प्रेरित धारा की दिशा और परिमाण निकालें यदि इसका प्रतिरोध 4.50 m Ω हो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

यहाँ लूप का क्षेत्रफल A = ( 12 c m ) 2 = 144 c m 2
= 144 × 10 - 4 m 2
v = 8 c m / s = 8 × 10 - 2 m / s
R = 4.5 m Ω = 4.5 × 10 - 3 Ω
d B d x = 10 - 3 T / c m = 10 - 1 T / m
(ऋणात्मक X-दिशा में बढ़ता है)
d B d t = 10 - 3 T / s (समय के साथ घटता है)
x के साथ B में परिवर्तन से प्रेरित विद्युत वाहक बल
ε x = d ϕ B d t = d d t ( B A ) = A d B d t = A ( d x d t ) ( d B d x ) = A v d B d x
= [ ( 144 × 10 - 4 ) ( 8 × 10 - 2 ) ( 10 - 1 ) ] V = 115.2 × 10 - 6 V
लेन्ज के नियम के अनुसार ε x , धनात्मक Z-दिशा में फ्लक्स में कमी उत्पन्न करता है क्योंकि लूप उस धनात्मक X-दिशा में चल रहा है जिसमें क्षेत्र घटता है।
t के साथ B में परिवर्तन से प्रेरित विद्युत वाहक बल
ε t = d ϕ B d t = d d t ( B A ) = A ( d B d t ) = ( 144 × 10 - 4 ) ( 10 - 3 ) V
= 14.4 × 10 - 6 V
ε t भी धनात्मक Z-दिशा में फ्लक्स में कमी उत्पन्न करता है जब यह समय के साथ घटता है।
क्योंकि ε x और ε t दोनों फ्लक्स में कमी उत्पन्न करते हैं, इसलिए कुछ प्रेरित विद्युत वाहक बल
ε = ε x + ε t = ( 115.2 + 14.4 ) 10 - 6 V = 129.6 × 10 - 6 V
प्रेरित धारा I = ε R = 129.6 × 10 - 6 V 4.5 × 10 - 3 Ω = 2.88 × 10 - 2 A
क्योंकि ε , धनात्मक Z-दिशा में फ्लक्स में कमी उत्पन्न करता है, इसलिए प्रेरित विद्युत वाहक बल की दिशा ऐसी है कि यह धनात्मक Z-दिशा में लूप में से फ्लक्स बढ़ाती है अर्थात्‌ यह वामावर्त दिशा में है यदि लूप दाईं ओर चलता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions