Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक उर्वरक व जैव उर्वरक में विभेद कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जैव उर्वरक (Biofertilizers)-जैवीय स्रोतों से प्राप्त होने वाले उर्वरकों को जैव उर्वरक कहते हैं।
जैव उर्वरक मृदा की उर्वरता को बढ़ाने के साथ-साथ मृदा गठन (soil texture) को भी कृषि योग्य बनाए रखते हैं। यह पर्यावरण मित्र (ecofriendly) होते हैं। मृदा की जल धारण क्षमता बढ़ाते हैं। जैव उर्वरक जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करते, क्योंकि कार्बनिक पदार्थ अपघटित होते रहते हैं।
रसायनिक उर्वरक (Fertilizers)-हरित क्रान्ति में खाद्यान्नों के उत्पादन में वृद्धि की प्रमुख भूमिका रसायनिक उर्वरकों की रही है। लेकिन अब इन रसायनिक उर्वरकों के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। इसके उपयोग से निम्न दोष उत्पन्न होते है
(i) ये मृदा गठन (soil texture) को क्षति पहुँचाते हैं।
(ii) रसायनिक उर्वरक जल के साथ बहकर जल एवं मृदा प्रदूषण का कारण बनते हैं।
(iii) रसायनिक उर्वरकों के उत्पादन में प्रयुक्त ईंधन से वायु प्रदूषण होता है।
(iv) रसायनिक उर्वरक अपेक्षाकृत महँगे होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions