Doubtnut Promotions Sticky

मानव जीनोम परियोजना' का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मानव जीनोम प्रोजेक्ट-यह यू०एस० डिपार्टमेण्ट ऑफ एनर्जी व नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ हैल्थ द्वारा प्रायोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय परियोजना थी। इसमें अनेक देशों के वैज्ञानिकों ने मिलकर कार्य किया। यह एक दीविधि परियोजना थी। यह सन् 1990 में प्रारम्भ हुई व 2003 में पूरी हुई।
इस कार्य को अगर पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया जाए तो इसके लिए एक-एक हजार पृष्ठ वाली 3300 पुस्तकों की आवश्यकता होगी जिसके हर पेज पर 1000 अक्षर (क्षारक युग्म) हों।
इससे प्राप्त विशाल आँकड़ों के संग्रह, पुनप्राप्ति (recovery) व विश्लेषण हेतु हाई स्पीड कम्प्यूटरों की आवश्यकता पड़ी। इन्हीं कारणों से मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना कहा गया।
मानव जीनोम परियोजना के लक्ष्य
मानव जीनोम परियोजना के लक्ष्य निम्नलिखित हैं
(1) मानव जीन्स की पहचान करना।
(2) मानव डी०एन०ए० को बनाने वाले लगभग 3 बिलियन रासायनिक क्षारक युग्मों के अनुक्रमों को निर्धारित करना।
(3) जीमोम सम्बन्धी आँकड़ों को संगृहीत करना और विश्लेषण हेतु आधुनिकतम तीन, अधिक प्रभावी तकनीक विकसित करना।
(4) योजना के फलस्वरूप उठने वाली सामाजिक (social), नैतिक (ethical) एवं कानूनी समस्याओं (legal issues) पर विचार करना।
प्रयुक्त विधियाँ
इस परियोजना को पूरा करने में दो प्रमुख विधियों का प्रयोग किया गया() अभिव्यक्त अनुक्रम टैग्स (Expressed Sequence Tags) (ii) अनुक्रम टिप्पण या सीक्वेन्स एनटिशन (Sequence Annotation)।
मानव जीनोम परियोजना की उपलब्धियाँ या विशेषताएँ
मानव जीनोम परियोजना से प्राप्त मुख्य उपलब्धियों निम्नवत् है
(1) मानव जीनोम में 3164.7 करोड़ क्षारक मिलते हैं।
(2) प्रत्येक जीन में औसतन 3000 क्षारक होते है, इनके आकार में विभिन्नताएं पायी जाती है।
(3) मनुष्य की ज्ञात सबसे बड़ी जीन डिसट्रॉफिन (dystrophin) में 24 करोड़ क्षारक पाए जाते हैं।
(4) जीन की संख्या लगभग 80,000 से 31,000 है। लगभग 99.9% व्यक्तियों के न्यूक्लियोटाइड्स समान होते हैं।
(5) ज्ञात जीन्स में से लगभग 50% के कार्यों की जानकारी प्राप्त हो गई है।
(6) ज्ञात जीनोम में से लगभग 2% कोड ही प्रोटीन का कूटलेखन करते हैं।
(7) पुनरावृत्ति अनुक्रम (नॉनकोडिंग डी०एन०ए०) जीनोम का अधिकांश भाग बनाता है। इनकी सों से हजारों बार तक पुनरावृत्ति होती है।
(8) मानव में अनुक्रमित किए जाने वाला प्रथम गुणसूत्र 22वाँ जोड़ा है। यह मानव गुणसूत्रों में सबसे छोटा जोड़ा है। इस गुणसूत्र पर 272 वास्तविक तथा 134 कूटजीन्स पाए जाते हैं।
(9) गुणसूत्र X में सर्वाधिक जीन (2965) और Y गुणसूत्र में सबसे कम जीन (231) पाए जाते हैं।
(10) वैज्ञानिकों ने मानव में लगभग 1.4 करोड़ स्थानों पर एकल न्यूक्लियोटाइड बहुरूपता (Single Nucleotide Polymorphism) का पता लगाया है।
महत्त्व
मानव जीनोम परियोजना से जीनोमिक्स या जीनोम विज्ञान एक उपयोगी विधा के रूप में स्थापित हुआ है। इससे सबसे अधिक लाभ निःसन्देह जीन चिकित्सा के क्षेत्र में होगा। अभी तक हुए शोध कार्य से छह हजार से अधिक आनुवंशिक विकारों का पता लगाया जा चुका है। जीनोम विज्ञान के कारण जन्म के तुरन्त पश्चात् शिशु की जीनोम संरचना का पता लगाकर इसके आनुवंशिक विकारों को बचपन में ही दूर करना सम्भव हो जाएगा।
इसके लिए डी०एन०ए० टीका बनाने के लिए शोध कार्य प्रारम्भ हो चुके हैं। कैंसर, एड्स (AIDS) जैसे रोगों के उपचार हेतु व्यक्ति विशेष की आनुवंशिक संरचना के अनुसार औषधियों तैयार हो सकेगी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions