Doubtnut Promotions Sticky

ADP तथा ATP क्या हैं? इनके कार्य लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ADP (एडीनोसीन डाइफॉस्फेट) तथा ATP (एडीनोसीन ट्राई फॉस्फेट) न्यूक्लियोटाइड अणु हैं, जिनका निर्माण नाइट्रोजनी क्षारक एडीनीन अणु, राइबोस शर्करा अणु तथा क्रमश: दो या तीन फॉस्फेट अणुओं से होता है। सर्वप्रथम एडीनीन व राइबोस शर्करा अणु मिलकर एडीनोसीन (adenosine) न्यूक्लियोसाइड (nucleoside) बनाते हैं। न्यूक्लियोसाइड एक फॉस्फेट अणु से मिलकर एडीनोसीन मोनोफॉस्फेट (AMP) नामक न्यूक्लियोटाइड बनाता है। AMP से एक फॉस्फेट अणु मिलकर ADP बनाता है। ADP से तीसरा फॉस्फेट अणु मिलकर ATP बनाता है। ADP तथा ATP निर्माण उच्च ऊर्जा बन्धों द्वारा होता है। प्रत्येक उच्च ऊर्जा बन्ध में 7300 कैलोरी ऊर्जा संचित होती है। ATP से कोशिका की A T P A D P + P O 4 + ऊर्जा, जैविक क्रियाओं के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। श्वसन क्रिया में मुक्त ऊर्जा ATP में संचित होती है। ATP को कोशिका की ऊर्जा मुद्रा (energy currency) कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions