Doubtnut Promotions Sticky

नाभिक के आकार, आकृति तथा घनत्व को स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नाभिक का आकार-प्रयोगों से ज्ञात हुआ कि नाभिक का आयतन उसमें उपस्थित न्यूक्लिऑनों की संख्या के अनुक्रमानुपाती होता है। माना नाभिक की त्रिज्या R तथा द्रव्यमान संख्या A है
तब 43πR2A अथवा RA1/3
अथवा R=R0A1/3
जहाँ R0 एक नियतांक है। इसका मान लगभग 1.2×1015 मीटर होता है। चूंकि विभिन्न परमाणुओं के लिए द्रव्यमान संख्या A का मान भिन्न-भिन्न होता है। अत: विभिन्न नाभिकों की त्रिज्याएँ भी भिन्न-भिन्न होंगी। प्राय: नाभिकीय त्रिज्याओं को फर्मी में व्यक्त करते हैं।
1 =1015 मीटर
अत: R=1.2A1/3F.
नाभिक की आकृति-प्राय: नाभिक को गोलाकार माना जाता है, परन्तु कुछ नाभिक गोलीयपन से विचलित होते हैं इनका विचलन लगभग 10% होता है।
नाभिक का घनत्व-माना एक न्यूक्लिऑन का औसत द्रव्यमान m तथा न्यूक्लिऑनों की संख्या A है।
अत: नाभिक का कुल द्रव्यमान M=m×A
माना नाभिक की त्रिज्या R है तो नाभिक का आयतन
V=43πR3=43π(R0A1/3)3=43πR30A
अत: नाभिक का घनत्व ρ=MV=m×A4/3πR30A=3m4πR30
चूँकि नाभिक का घनत्व A पर निर्भर नहीं करता है, अतः सभी परमाणुओं के नाभिकों के घनत्व लगभग समान होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions