कौन - से अवलोकन के आधार पर रदरफोर्ड ने सुझाया की परमाणु का केंद्रीय भाग धनावेशित है ?

Updated on:21/07/2023
ADVERTISEMENT
लिखित उत्तर
Verified by Experts

रदरफोर्ड के अल्फा कणों के प्रकीर्णन प्रयोग में जब तक उसमे इन कणों को पतली सोने कई पत्री पर टकराया , तब निम्नलिखित अवलोकन प्राप्त किए -
(1) अधिकतर अल्फा कण सोने कई पत्री में से गुजर जाते है।
(2) कुछ अल्फा कण अपने रास्ते से विचलित हो जाते है और कुछ कण सोने कई पत्री से विकर्षित हो जाते है।
इस विकर्षण से उसमे निम्नलिखित सुझाव दिए -
(a) अल्फा कण जो अधिक विकर्षित होते है , परमाणु के भीतर अधिक भर केंद्र से टकराते है।
(b) अधिक भार वाला केंद्र धनावेशित होते है , अतः अल्फा कणों को विकर्षित करता है।
(c) परमाणु का केंद्रीय भाग बहुत कम जगह घेरता है।

Was this answer helpful?462

समान प्रश्न