Doubtnut Promotions Sticky

ऐल्किलसायनाइड की KCN से अभिक्रिया द्वारा मुख्य उत्पाद ऐल्किल सायनाइड बनता है, जबकि AgCN से अभिक्रिया करने पर आइसोसायनाइड मुख्य उत्पाद होता है | कारण स्पष्ट कीजिए |

Text Solution
Verified by Experts

KCN आयनिक होता है अतः यह विलयन में सायनाइड आयन देता है | यधपि कार्बन तथा नाइट्रोजन दोनों ही परमाणु इलेक्ट्रॉन युग्म प्रदान कर सकते है परन्तु आक्रमण मुख्यतः कार्बन परमाणु के द्वारा होता है, न कि नाइट्रोजन परमाणु के द्वारा, क्योंकि C-C आबंध C-N आबंध की तुलना में अधिक स्थायी होता है | अतः KCN से मुख्य उत्पाद सायनाइड बनता है | इसके विपरीत AgCN सहसंयोजक होता है तथा इसका नाइट्रोजन परमाणु इलेक्ट्रॉन युग्म प्रदान कर सकता है अतः इससे आइसोसायनाइड मुख्य उत्पाद के रूप में बनता है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions