Doubtnut Promotions Sticky

चित्रों की सहायता से काष्ठीय एंजियोस्पर्म के तने में द्वितीयक वृद्धि के प्रक्रम का वर्णन कीजिए। इसकी क्या सार्थकता है ?

Text Solution
Verified by Experts

द्वितीयक वृद्धि -" कैम्बियम तथा कॉर्क कैम्बियम की क्रियाशीलता के फलस्वरूप क्रमश: स्टील के अन्दर तथा स्टील के बाहर द्वितीयक ऊतकों के बनने के कारण जड़ तथा तने में मोटाई में हुई वृद्धि द्वितीयक वृद्धि कहलाती है।
द्वितीयक वृद्धि के कारण ही आवृत्तबीजी और द्विबीजपत्री पौधे वृक्ष जैसी रचना बना पाते हैं द्वितीयक वृद्धि के अभाव के कारण ही एकबीजपत्री पादपों में सामान्यत: वृक्ष का अभाव रहता है। अत: कुछ अपवादों को छोड़कर एकबीजपत्री पादपों में द्वितीयक वृद्धि का पूर्णत: अभाव होता है। जबकि द्विबीजपत्री पादपों (जड़ एवं तना) में ट्वितीयक वृद्धि पायी जाती है।
द्विबीजपत्री तने में द्वितीयक वृद्धि (Secondary growth in cambium)-एक प्रारूपी द्विबोजफी तने में द्वितीयक वृद्धि निम्न प्रकार से होती है
कैम्बियम की क्रियाशीलता (Activity of cambium)- आप जानते हैं कि द्विबीजपत्री तने में जाइलम तथा फ्लोएम के बीच एक पट्टी पायी जाती है जिसे पूलीय कैम्बियम (Fascicular cambium) कहते हैं
ocr_image चित्र-कैम्बियम द्वारा ट्वितीयक फ्लोएम तथा द्वितीयक जायलम का निर्माण जब तना वयस्क हो जाता है अर्थात् उसमें द्वितीयक वृद्धि होनी होती है तब पूलीय कैम्बियम क्रियाशील हो जाता है तथा इसके साथ हो दो सम्वहन पूलों के बीच की कैम्बियम की सन्धि वाली कोशिकाएँ, जो मृदूतकी ती हैं, भी विभाजित हो जाता है अब इन्हें अन्तरपूलीय कैम्बियम (Interfascicular cambium) कहते हैं। इस प्रकार कैम्बियम का एक वलय बन जाता है, जिसे कैम्बियम वलय (Cambium ring) कहते हैं। अनुकूल परिस्थिति में कैम्बियम कोशिकाएँ विभाजन करने लगती हैं। यह विभाजन स्पर्श रेखीय (Tangential) होता है। जिसके कारण वलय के बाहर द्वितीयक फ्लोएम तथा अन्दर द्वितीयक जाइलम का निर्माण होता है। सामान्यत: द्वितीयक फ्लोएम की अपेक्षा द्वितीयक जाइलम अधिक मात्रा में बनता है, इस कारण कैम्बियम का वलय परिधि की ओर खिसकता जाता है। प्राथमिक जाइलम तथा फ्लोएम इस क्रिया के कारण दूर हो जाते हैं जबकि कैम्बियम क्रियाशीलता के पहले ये पास-पास स्थित होते हैं। इस समय प्राथमिक फ्लोएम दबाव के कारण कुचलकर अवशेष के रूप में रह जाता है जबकि प्राथमिक जाइलम केन्द्रीय मज्जा की ओर आ जाता है। कुछ कैम्बियम कोशिकाएँ द्वितीयक जाइलम तथा फ्लोएम के स्थान पर केवल मृदूतकी कोशिकाओं का निर्माण करने लगती हैं। जिससे अक्ष के क्षैतिज द्वितीयक जाइलम से द्वितीयक फ्लोएम तक एक पट्टी दिखाई देने लगती है। जिसे द्वितीयक ऊतकों में स्थित होने के कारण द्वितीयक मेड्यूलरी रश्मियाँ (Secondary medulary rays) कहते हैं। ये संवहन ऊतक की जीवित कोशिकाओं से सम्बन्ध स्थापित करती हैं, इन्हीं से होकर फ्लोएम तथा जाइलम की जीवित कोशिकाओं को भोजन सामग्री पहुँचती है। इसके अलावा ये कोशिकाएँ भोजन संग्रह का भी कार्य करती हैं।
ocr_image
2. कॉर्क कैम्बियम की सक्रियता (Activity of cork cambium)- कैम्बियम द्वारा नये ऊतकों केबनने के कारण तने के बाहरी ऊतकों पर दबाव पड़ता है जिसके कारण बाह्य त्वचा फट जाती है। इसी समय कॉर्टेक्स की बाहरी पर्त विभाजित होकर नयी कोशिकाएँ बनाने लगतो हैं इस पर्त को ही कॉर्क कैम्बियम याफेलोजन (Cork cambium or Phellogen) कहते हैं। कॉक कैम्बियम अन्दर तथा बाहर दोनों तरफ कोशिकाओंका निर्माण करता है लेकिन बाहर की तरफ अपेक्षाकृत अधिक कोशिकाएँ बनती हैं। कॉरक कैम्बियम द्वारा बाहरको ओर जो कोशिकाएँ बनती हैं उन्हें कॉक या फेलम (Phellerm) तथा अन्दर की तरफ बनी कोशिकाओं कोफैलोडर्म कहते हैं। बाहर बनी कोशिकाओं में अन्तराकोशिकीय अवकाश नहीं पाया जाता है तथा ये सुबेरिन कानिर्माण कर मृत हो जातो है और तने की छाल (Barik) बनाती हैं। अन्दर की ओर कोशिकाएँ द्वितोयक कारटेक्सबनातो हैं जो मृदूतको कोशिकाओं का बना होता है जिसमें हरितलवक पाया जाता है। सामान्यतः कॉर्क कैम्बियमद्वारा बनाये ऊतकों को कॉर्क (Cork or Peridem) कहा जाता है जो तने को यांत्रिक सहारा देने के साथ होरक्षात्मक आवरण बनाता है तथा आन्तरिक ऊतकों से जल हानि को रोकता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions