Doubtnut Promotions Sticky

जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोगों अर्थात् युक्तियों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जैव प्रौद्योगिकी की प्रमुख युक्तियाँ (Techniques) निम्नलिखित हैं-
(i) पादप ऊतक संवर्धन (Plant Tissue Culture)
(ii) जन्तु ऊतक संवर्धन (Animal Tissue Culture)
(iii) पादप आनुवंशिकी अभियांत्रिकी (Plant Genetic engineering)
(iv) जन्तु आनुवंशिकी अभियांत्रिकी (Animal Genetic engineering)
(v) एक क्लोनी प्रतिरक्षी उत्पादन (Monoclonal Antibody Production)
(vi) पुनर्योगज डी.एन.ए. उत्पादन (Recombinant DNA Technology)
(vii) जन्तुओं में भ्रूण हस्तानान्तरण (Embryo Transfer in Animals)
(viii) डी.एन.ए. नैनोटेक्नोलॉजी (DNA Nanotechnology)
उपर्युक्त युक्तियों के अतिरिक्त जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।
  वर्तमान समय में परम्परागत जैव प्रौद्योगिकी (Traditional biotechnology) तथा आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी (Modern Biotechnology) जैसे शब्दों का प्रचलन होने लगा है। जैविक नियन्त्रण (Biological control) तथा खाद्य पदार्थ किण्वन से संबंधित जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र परम्परागत जैव प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत आते हैं, जबकि पुनर्योगज डी.एन.ए. (Recombinant DNA), एकक्लोनी प्रतिरक्षी (Monoclonal antibodies) तकनीक, आनुवंशिकी अभियान्त्रिकी से संबंधित क्षेत्रों का अध्ययन आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions