Doubtnut Promotions Sticky

ऑक्सी श्वसन क्या है? यह अनॉक्सी श्वसन से अधिक दक्ष क्यों माना जाता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ऑपीपल ऑक्सी श्वसन (Aerobic respiration)-श्वसन का वह प्रकार जिसमें खाद्य पदार्थों में जैवरासायनिक ऑक्सीकरण के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, ऑक्सीश्वसन कहलाता है।
C 6 H 12 O 6 + 6 O 2 6 C O 2 + 6 H 2 O 2 + 2870 K J
ऑक्सी श्वसन, अनॉक्सी श्वसन की अपेक्षा दक्ष होता है क्योंकि
1. ग्लाइकोलाइसिस में जितनी ऊर्जा निकलती है तथा उससे जितने ATP अणु बनते हैं, उनकी संख्या दोनों क्रियाओं में समान है।
2. ऑक्सीश्वसन में क्रेब्स चक्र द्वारा पाइरुविक अम्ल (Pyruvic acid) का पूर्ण ऑक्सीकरण (Oxidation) होता है। मुक्त ऊर्जा ATP के रूप में संचित होती है।
3. अनॉक्सी श्वसन में केवल आन्तरिक परिवर्तन द्वारा C O 2 तथा एल्कोहॉल बनते हैं। अधिकतम ऊर्जा इन यौगिकों में रह जाती है।
4. ऑक्सीश्वसन में ग्लूकोज में एक अणु से ATP के 38 अणु बनते हैं,जबकि अनाक्सीश्वसन में केवल 2 ATP अणु ही बनते हैं।
अतः ऑक्सीश्वसन, अनॉक्सीश्वसन की अपेक्षा अधिक दक्ष है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions