Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य के परिसंचरण में हृदय की कार्यविधि लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मानव हृदय को पेशीजनक (Myogenic) इसलिए कहते है, क्योंकि विशिष्ट पेशीतन्तु SA नोड के कारण हृदय स्पंदन का प्रारम्भ स्वयं हृदयी पेशी द्वारा होता है (myo=पेशी, genic=उत्पन्न करने वाला) निम्न वर्गों के जंतुओं में हृदय न्यूरोजेनिक होता है जिसमें हृदय स्पंदन का आवेग तंत्रिका जनित होता है | मानव हृदय विशेष प्रकार की पेशियों का बना होता है जिन्हें ह्रदयक पेशी (Cardiac muscles) कहते है | ये पेशियाँ जीवन-पर्यन्त थकती नहीं है, इनमें लयबद्ध संकुचन और शिथिलन होता रहता है, इसी कारण ह्रदय हमेशा धड़कता रहता है |
ह्रदय रुधिर को शरीर के विभिन्न भागों में पम्प करने का कार्य करता है जो इसके संकुचन एवं शिथिलन द्वारा पूर्ण होता है | इसके संकुचित होने से इसका आयतन कम हो जाता है जिससे रुधिर धमनियों द्वारा शरीर के विभिन्न भागों में चला जाता है तथा इसके शिथिलन से इसका आयतन बढ़ जाता है जिसकी पूर्ति के लिए रुधिर शरीर के अन्य भागों से शिराओं द्वारा इसके अंदर आ जाता है | ह्रदय का यह संकुचन एवं शिथिलन उसकी पेशियों में संकुचन एवं शिथिलन के परिणामश्वरूप होता है जिसे ह्रदय की धड़कन कहते है |
ह्रदय चक्र (Cardiac cycle) की प्रावस्थाएँ - ह्रदय स्पंदन के समय ह्रदय के प्रत्येक भाग में क्रमबद्ध रूप से होने वाली परिघटनाएँ ह्रदय चक्र (Cardiac cycle) कहलाती है | एक ह्रदयी चक्र में ह्रदयी कक्ष एक विशिष्ट क्रम में संकुचित व शिथिलित होते है | इसके संकुचन को प्रकुंचन (systole) तथा शिथिलित को अनुशिथिलन (diastole) कहा जाता है | एक चक्र लगभग 0.8 सेकंड में पूरा होता है | ह्रदय चक्र की निम्नलिखित प्रावस्थाएँ होती है -
(1) अलिंद प्रकुंचन (Auricular systole) - इस प्रावस्था में दोनों अलिंद एक साथ संकुचित होते है जिससे रुधिर निलय में चला जाता है | यह अवस्था लगभग 0.1 सेकंड तक रहती है |
(2) निलय प्रकुंचन (Ventricular systole) - हृदय चक्र की इस दूसरी अवस्था में दोनों निलय एक साथ संकुचित होते है जिससे रुधिर अपनी-अपनी ओर की महाधमनियों में चला जाता है | यह अवस्था लगभग 0.3 सेकंड तक रहती है | इस प्रकुंचन के समय अलिंद-निलय वाल्व (AV valve) तेजी से बंद होते है जिससे प्रथम ह्रदयी ध्वनि लब (LUBB) उत्पन्न होती है |
(3) निलय अनुशिथिलन (Ventricular diastole) - वास्तव में अलिंद पहले से अनुशिथिलन अवस्था में रहते है | अतः इस अवस्था को संयुक्त अनुशिथिलन (joint diastole) भी कहते है | अलिंद निलय के फैलने या प्रारंभिक अवस्था में आ जाने को निलय शिथिलन कहते है | यहीं सामान्य स्थैतिक स्थिति होती है जो केवल 0.4 सेकंड रहती है | इस अवस्था में रक्त महाशिराओं तथा फुफ्फुस शिरा से अलिंदों में आ जाता है | इस अवस्था के प्रारम्भ में अलिंद निलय कपाटों के शीघ्रता से बंद होने के कारण द्वितीय ह्रदयी ध्वनि डप (DUP) उत्पन्न होती है |

|