Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए -
ग्रीन हॉउस गैस ,

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ग्रीन हाउस जैसे (Green House Gases) - वायुमण्डल में पायी जाने वाली जैसे जो ग्रीन प्रभाव उत्पन्न करने हेतु उत्तरदायी होती है , ग्रीन हाउस गैसे कहलाती है। यह गैसे है - कार्बन डाईआक्साइड , मेथेन , क्लोरो -फ्लोरो कार्बन तथा नाइट्रस ऑक्साइड आदि। जलवाष्प भी ऐसा प्रभाव उत्पन्न करती है।
ग्रीन हाउस गैसे सूर्य के प्रकाश (प्रकाश ऊर्जा ) के लिए पारगम्य होती है। लेकिन इन गैसों के अणु, प्रकाश के प्रभाव में गर्म हुई पृथ्वी की सतह द्वारा विकिरित अवरक्त किरणों (ऊष्मा ऊर्जा ) को अवशोषित कर लेते है। बाद में यह अणु इस ऊष्मा को पृथ्वी की और ही विकिरित कर देते है। इस चक्र के बार-बार दोहराये जाने से पृथ्वी का तापमान बाद जाता है। यही ग्रीन हाउस प्रभाव है , जो ठंडे क्षेत्रो में पोधो को उगाये जाने वाली ग्रीन हाउस द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
ग्रीन हाउस प्रभाव में छोटी तरंगदैर्ध्य की प्रकाश ऊर्जा तो काँच के (वायुमण्डल) अंदर आ जाती है लेकिन पृथ्वी से विकिरित ऊष्मा (बड़ी तरंगदैर्ध्य) ऊर्जा काँच की दीवार के अन्दर ही रह जाती है।
कार्बन डाइऑक्साइड प्रमुखतम ग्रीन हाउस गैस है। इन गैसों में वृद्धि के कारण पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि हुई हो जो वैश्विक तापमान कहलाती है CO2 जीवो के श्वसन , जीवाश्म ईंधन के जलने से पर्यावरण में मुक्त होती है। मीथेन धान के खेत , दलदल , मवेशियों के आमाशय से तथा CFCs व् N2O औद्योगिक क्रियाकलापों से वायुमण्डल में मुक्त होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions