Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए -
नगरपालिका के ठोस अपशिष्ट।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आवासीय क्षेत्रो , ऑफिसो के कूड़ेदान में पाई जाने वाली प्रत्येक वस्तु नगरपालिका का ठोस अपशिष्ट कहलाते है। इसे दूसरे रूप में इस प्रकार कहा जा सकता है इस ठोस अपशिष्ट पदार्थ का संग्रह तथा निस्तारण नगरपालिका द्वारा किया जाता है , वह नगरपालिका का ठोस अपशिष्ट कहलाता है। इसमें रसोई व् खाने का अपशिष्ट , कागज , काँच , प्लास्टिक , रबर , धातु , कपड़ा, चमड़ा आदि शामिल है। इसका निस्तरण निम्न प्रकार किया जा सकता है -
(i) इस ठोस अपशिष्ट को जलाना निस्तारण का सही तरीका नहीं है , क्योकि इससे वायु प्रदूषण होता है वायु में CO2 व् CO की मात्रा बढ़ती है तथा पूरा अपशिष्ट जल भी नहीं पात।
(ii) सैनिटरी लैंडफिल (Sanitary Landfills)-यह ठोस अपशिष्ट निस्तारण की वह विधि है जिसमे अपशिष्ट से सघनीकरण (Compaction) के बाद उसे गडढो में भरा जाता है। बाद में इसे मिट्टी से ढक दिया जाता है। इसे भी अच्छा विकल्प नहीं मन जाता क्योकि बड़े शहरो में इतना ठोस अपशिष्ट निकलता है की सभी लैंडफिल स्थल छोटे पड़ने लगते है।
खुले स्थान पर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण से पर्यावरण प्रदूषित होता है। वर्ष के बाद भूगर्भ जल के प्रदूषण का खतरा रहता है। यह रोडेन्टस व् अनेक प्रकार के पीड़कों के प्रजनन स्थल बन जाते है।
(iii) इसके निस्तारण का सही तरीका है अपशिष्ट को घर के स्तर पर ही जैव अपघटनीय , अजैव अपघटनीय तथा पुनर्चक्रण योग्य अपशिष्ट में पृथक्कृत कर लेना। इसका बाद में यथोचित उपचार किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions