Doubtnut Promotions Sticky

पादप प्रजनन के मुख्य उद्देश्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पादप प्रजनन के विभिन्न चरण (Various steps of Plant Breeding)- पादप प्रजनन तकनीक के निम्न चरण है- विभिन्नताओं का संग्रहण, जनको का चयन व मूल्यांकन, जनको के बीच संकरण, श्रेष्ठ पुनर्योजन का चयन व परीक्षण, नये कंषर्णो (Cultivar) का परीक्षण, नयी किस्म की विमुक्ति तथा व्यवसायीकरण |
(ii) विभिन्नताओं का संग्रहण - सम्बन्धित फसल के जीनो के सभी एलील्स का पादपों, बीजो के रूप में संग्रहण, जननद्रव्य संग्रहण या जर्मप्लाज्म कलेक्शन कहलाता है |
(ii) जनको का मूल्यांकन व चयन - जननद्रव्य के मूल्यांकन के बाद चयनित पादपों की संख्या बड़े जाती है | आवश्यक होने पर शुद्ध किस्म के पौधे प्राप्त किये जाते है | इन्ही में से जनको की चयन किया जाता है |
(iii) चयनित जनको के बीच संकरण - दो भिन्न-भिन्न मगर वांछित लक्षणों वाले जनको के बीच संकरण किया जाता है | इस प्रक्रिया में विपुनसन, बैगिग, वांछित पराग कर्णो का विपुनसित पुष्प के वर्तिकाग्र तक स्थानांतरण अर्थात कृत्रिम परागण व पुनः बैगिंग शामिल है |
(iv) श्रेष्ठ पुनर्योजन का चयन तथा परीक्षण - संकरण के बाद संकर संतति से उन पौधों का चयन किया जाता है जिनमे दोनों जनको के वांछित गुणों का समायोजन हो गया हो | प्रजनन से उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु यह चयन व चयनित संकरो का परीक्षण काफी महत्वपूर्ण होता है |
(v) नये कंषणो का परीक्षण, विमुक्ति व व्यवसायीकरण - चयनित संकरो का उनकी गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता व अन्य लक्षणों, जैसे प्रतिरोधकता हेतु मूल्यांकन किया जाता है | उचित पाए जाने पर इसे उस क्षेत्र में उगाये जाने की अनुशंसित किया जाता है | वैज्ञानिको की एक समिति इसके सघन मूल्यांकन के बाद इसे नयी किस्म के रूप में मान्यता देती है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions