Doubtnut Promotions Sticky

बोरॉन तथा सिलिकॉन में विकर्ण संबंध लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

द्वितीय एवं तृतीय आवर्त में एक-दूसरे के विकर्णतः उपस्थित तत्वों के गुणों में समानता होती है अथवा विकर्णतः उपस्थित समान गुणों वाले तत्वों के बीच संबंध को विकर्ण संबंध कहते हैं।
विकर्ण संबंध-1. बोरॉन तथा सिलिकॉन दोनों स्वतंत्र अवस्था में प्रकृति में नहीं पाये जाते हैं। ये केवल आपसी यौगिक के रूप में पाये जाते हैं।
2. दोनों का घनत्व एवं ऋणविद्युत्ता समान है।
घनत्व B=330gmml Si=352gmml<br>िB=2*0 AI=18
3. दोनों अधातु हैं तथा अपररूपता दर्शाते हैं।
4. दोनों के गलनांक उच्च हैं।
5. दोनों विद्युत् के कुचालक हैं।
6. दोनों धनायन नहीं बनाते हैं।
7. दोनों की तनु अम्ल से कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
8. दोनों के ऑक्साइड क्षार से क्रिया करके क्रमशः बोरेट और सिलिकेट बनाते हैं।
B2O3+6NaOH2Na3BO3+3H2O
SiO2+2NaOHNa2SiO3+H2O
9. दोनों कई सहसंयोजक हाइड्राइड बनाते हैं।
10. दोनों हैलोजन के साथ हैलाइड बनाते हैं जो जल के द्वारा अपघटित होते हैं।
4BF3+2H2OHBO2+3HBF4
03SiF4+3H2OH2SiO3+2H2SiF6
11. दोनों नाइट्रोजन के साथ उच्च ताप पर संयोग करके नाइट्राइड बनाते हैं।
2B+N22BN
Si+2N4
12. दोनों तत्व उच्च ताप पर धातुओं के साथ संयोग करके क्रमशः बोराइड व सिलिसाइड बनाते हैं।
3Mg+2BMg3B2
2Mg+SiMg2Si

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions