Doubtnut Promotions Sticky

साम्य स्थिरांक Kp और Kc में संबंध स्थापित कीजिए |

Text Solution
Verified by Experts

सन 1867 में गुल्डबर्गएवं वागे ने अभिक्रिया की दर तथा अभिकारकों के सान्द्रण के बीच संबंध किया जिसे बाद में द्रव्यानुपाती क्रिया का नियम दिया | जिसके अनुसार "निश्चित ताप पर किसी पदार्थ के क्रिया करने की दर उसकी सक्रिय मात्रा के समानुपाती होती है तथा रासायनिक अभिक्रिया की दर अभिकारकों के सक्रिय मात्राओं के गुणनफल के समानुपाती होती है |"
उदाहरण - aA+bBcC+dD
यदि A, B, C तथा D के सक्रिय द्रव्यमान [A], [B], [C] तथा [D] हैं, तो
अग्र अभिक्रिया का वेग [A][B]
या अग्र अभिक्रिया की दर =Kf[A][B]
इसी प्रकार प्रतीत अभिक्रिया की दर =Kb[C][D]
साम्यावस्था पर, Kf[A][B]=Kb=[C][D]
KfKb=[C][D][A][B]
Kc=[C][D][A][B], [KfKb=Kc] …(1)
जहाँ Kc अभिक्रिया का साम्य स्थिरांक है|
Kp तथा Kc में संबंध - माना एक रासायनिक उत्क्रमणीय अभिक्रिया में अभिकारक A व B तथा उत्पाद C व D सभी गैसीय अवस्था में हैं|
aA+bBcC+dD
द्रव्य अनुपारी क्रिया के नियमानुसार,
Kc=[C]c[D]d[A]a[B]b .....(1)
आण्विक सान्द्रण के स्थान पर आंशिक दाब का प्रयोग करने पर,
Kp=PcC×PdDPaA×PbB …(2)
आदर्श गैस समीकरण के अनुसार ,
PV=nRTP=nVRT
P=CRT, [nV=C]
जहाँ C गैस के मोलर सान्द्रण को दर्शाता है|
PA=CART=[A]RT PB=CBRT=[B]RT
PC=CCRT=[C]RT PD=CDRT=[D]RT
समीकरण (2) में मान रखने पर,
Kp=[CCRT]c[CDRT]d[CART]a[CBRT]b या Kp=[C]c[D]d[A]a[B]b×RT(c+d)(a+b)
समीकरण (1) के अनुसार,
Kp=Kc×RT=Kc×RT(c+d)(a+b)
या Kp=Kc×RTΔn [(c+d)(a+b)=Δn]

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions