Doubtnut Promotions Sticky

यूरेनियम नाभिक (23892U) कुछ रेडियोऐक्टिव विघटनों के उपरान्त स्थायी नाभिक लैड (20682Pb) में बदलता है | उत्सर्जित अल्फा तथा बीटा कणों की संख्या ज्ञात कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, 23892U से 20682Pb में बदलने पर द्रव्यमान क्रमांक में कमी =238206=32 होती है |
चूँकि एक अल्फा कण के उत्सर्जित से द्रव्यमान क्रमांक में 4 मात्रक की कमी आती है | अत: कुल उत्सर्जित अल्फा कणों की संख्या =324=8 होगी |
अब 8 अल्फा कणों के उत्सर्जन से परमाणु क्रमांक में कमी 2×8=16 होनी चाहिए, अर्थात यूरेनियम नाभिक का परमाणु क्रमांक 92 से घटकर 9216=76 हो जाना चाहिए, लेकिन लैड का परमाणु क्रमांक 82 हो जाता है अर्थात परमाणु क्रमांक में वृद्धि 8276=6 होती है | चूँकि एक बीटा कण के उत्सर्जन से परमाणु क्रमांक में वृद्धि 1 मात्रक होती है, अत: इस प्रक्रिया में उत्सर्जित बीटा कणों की संख्या = 6 होगी |
इस प्रकार सम्पूर्ण विघटन क्रिया में कुल 8 अल्फा कण तथा 6 बीटा कण उत्सर्जित होंगे |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions