Doubtnut Promotions Sticky

जांच कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-से समुच्चय हैं?
(i) आपके विद्यालय के सभी बालकों का संग्रह।
(ii) भारत के सर्वश्रेष्ठ 5 लेखकों का संग्रह।
(iii) 50 तक की सभी प्राकृतिक संख्याओं का संग्रह।
(iv) सभी सम पूर्णांकों का संग्रह।
(v) प्रथम दस अभाज्य संख्याओं का संग्रह।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) आपके विद्यालय के सभी बालकों का संग्रह सुपरिभाषित है अतः यह एक समुच्चय है।
(ii) भारत के सर्वश्रेष्ठ 5 लेखकों का संग्रह सुपरिभाषित नहीं है क्योंकि सर्वश्रेष्ठ लेखक के लिए निर्णय लेने के नियम एक व्यक्‍ति से दूसरे के लिए भिन्न हो सकते हैं। अतः यह एक समुच्य्gt नहीं है।
(iii) 50 तक की सभी प्राकृतिक संख्याओं का संग्रह सुपरिभाषित है अतः यह एक समुच्चय है।
(iv) सभी सम पूर्णांकों का संग्रह सुपरिभाषित है अतः यह एक समुच्य्ह है।
(v) प्रथम दस अभाज्य संख्याओं का संग्रह सुपरिभाषित है, अतः यह एक समुच्चय है।
(vi) विश्व के खतरनाक जानवरों का संग्रह सुपरिभाषित नहीं है क्योंकि खतरनाक जानवर के लिए निर्णय लेने का मापदण्ड एक व्यकित से दूसरे व्यक्‍ति के लिए भिन्न हो सकता है। अतः यह एक समुच्चय नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions