Doubtnut Promotions Sticky

दर्शाइए कि समान्तर चतुर्भुज के दोनों विकर्ण उसे बराबर क्षेत्रफलों वाले चार त्रिभुजों में बाटते है।

Text Solution
Verified by Experts

हम जानते है कि समान्तर चतुर्भुज का विकर्ण इसे दो बराबर क्षेत्रफल के त्रिभुजों में विभाजित करता है।
समान्तर A B C D में,
ocr_image
AC इसका विकर्ण है।
Δ A B C का क्षेत्रफल = Δ A C D का क्षेत्रफल = 1 2 × A B C D का क्षेत्रफल
हम जानते है कि समान्तर चतुर्भुज के विकर्ण एक-दूसरे को समद्विभाजित करते है।
AO = OC
D से AC पर लम्ब DM है।
Δ A O D का क्षेत्रफल = 1 2 × A O × D M
= 1 2 × C O × D M ( A O = O C )
= Δ C O D का क्षेत्रफल
Δ A O D का क्षेत्रफल = Δ C O D का क्षेत्रफल
= 1 2 × Δ A C D का क्षेत्रफल
= 1 2 × 1 2 × A B C D का क्षेत्रफल
= 1 4 × A B C D का क्षेत्रफल
इसी प्रकार सिद्ध कर सकते है कि
Δ A O B का क्षेत्रफल = Δ B O C
= Δ C O D का क्षेत्रफल
= Δ D O A का क्षेत्रफल
= 1 4 × A B C D का क्षेत्रफल का क्षेत्रफल
समान्तर चतुर्भुज के विकर्ण इसे बराबर क्षेत्रफल के चार त्रिभुजों में विभाजित करते है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions