Doubtnut Promotions Sticky

पारिस्थितिक तंत्रो के प्रकार बताइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पारिस्थितिक तंत्र दो प्रकार के होते है- I प्राकृतिक तथा II कृत्रिम।
I प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र- प्राकृतिक रूप से जो पृथ्वी पर पाये जाते है वे निम्न प्रकार के होते है-
1 स्थलीय- भूमि पर विधमान पारिस्थितिक तंत्र जैसे-वन, घास, स्थल, मरुस्थल आदि।
2 जलीय-यह दो प्रकार के होते है-
(क) अलवण जलीय (Fresh water) - (i) जिसमे सरिता (Lotic- बहता पानी) जैसे-झरना, नदी, सरिता आदि तथा (ii) स्थिर जलीय (Lentic तथा रुका हुआ जल) जैसे-झील, तालाब, पोखर, अनूप आदि।
(ख) समुद्रीय या लवण जलीय (Marine water) -जैसे समुद्र ज्वारनदमुखी आदि।
II कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र- यह मानव द्वारा सुनियोजित ढंग से बनाये जाते है, जैसे- फसलो के खेत, उद्यान, सामाजिक वानिकी आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions