Doubtnut Promotions Sticky

संक्षेप में वर्णन कीजिए-
जैव सूचना विज्ञान

Text Solution
Verified by Experts

जैव सूचना विज्ञान (Bio - informatics) - अध्यायानुसार यह ज्ञात है की किसी भी जीव की आनुवंशिक अवस्था उसके DNA में मिलने वाले अनुक्रम से निर्धारित होती है। दो विभिन्न व्यक्तियों में मिलने वाला DNA अनुक्रम कुछ जगहों पर भिन्न-भिन्न होता है। आनुवंशिक अभियांत्रिक तकनीकों के विकास से किसी भी DNA खंड की विलगित (Isolate) व क्लोन किया जा सकता है। व DNA अनुक्रमों को जाना जा सकता है। सन 1990 में मानव योनोम योजना (Human Genome project = H G P) प्रारम्भ हुए जो एक महायोजना थी। इस योजना के अंतर्गत एक अंतर्राष्ट्रीय मानव जीनोम बैंक की स्थापना की गयी है, जहाँ विश्व में पायी जाने वाली मानव प्रजातियों की कोशिकाओं व DNA नमूनों को संग्रहित किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मानव के पूर्ण जीनोम के DNA के न्यूक्लिओटाइडों का अनुक्रम ज्ञात कर सम्पूर्ण जीनों का जीन चित्रण [Genetic map] बनाना है।
मानव जीनोम की सूचना एकत्र करना व उसका संग्रह करना अत्यंत दुष्कर है परन्तु जीव विज्ञान के नए क्षेत्र जैव विज्ञान (Bio - informatics) ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। क्योंकि मानव जीनोम में लगभग 3×109 युग्म क्षार मिलते हैं। यदि इस अनुक्रमों को टंकणित रूप (Typed form) में पुस्तक में संग्रहित किया जाय जिसके प्रत्येक पृष्ठ में एक हजार अक्षर हो तो इस प्रकार इस पुस्तक में 100 पृष्ठ होंगे तब इस तरह से एक मानव कोशिका के DNA सूचनाओं को संकलित करने हेतु 3300 पुस्तकों की आवश्यकता होगी। दूसरे शब्दों में सुचना संकलित करने के पश्चात् 3300 पुस्तकों का निर्माण हो जाएगा। इस प्रकार बड़ी संख्या में आँकड़ों की प्राप्ति के लिए उच्चगति की संगणक साधन (High speed computational devices) की आवश्यकता होती है। जिससे आँकड़ों के संग्रह विश्लेषण व पुनः उपयोग में सहायता मिलती है। इन सब कार्यों का निष्पादन सुगमता से जैव सूचना विज्ञान के द्वारा किया जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions