Doubtnut Promotions Sticky

संक्षेप में वर्णन कीजिए-
अनुलेखन

Text Solution
Verified by Experts

अनुलेखन (Transcription) - DNA के एक रज्जुक से आनुवंशिक सूचनाओं का RNA में प्रतिलिपिकरण करने की प्रक्रिया को अनुलेखन कहते हैं। किसी जीव के कुल DNA द्विगुणित होकर अनुलेखन के दौरान अपना एक रज्जुक RNA के साथ मिलाकर उसी का रूप ले लेता है। DNA में अनुलेखन इकाई के मुख्य तीन भाग होते हैं- उन्नायक (Promoter), संरचनात्मक जीन (Structural Gene) तथा समापक (Terminator)। अनुलेखन इकाई के संरचनात्मक जीन DNA के द्विरज्जुक का ही भाग है। चूँकि रज्जुक विपरीत ध्रुवत्व की और होते हैं, इसलिए DNA पर निर्भर आर० एन० ए० पॉलिमरेज बहुलकन केवल एक दिशा 5' से 3'(5'3') की और उत्प्रेरित होते हैं। रज्जुक जिसमे ध्रुवत्व 3' से 5'(35') की और है। वह टेम्पलेट के रूप में कार्य करते हैं इसलिए यह टेम्पलेट रज्जुक कहलाता है दूसरी बड़ी जिसमे ध्रुवत्व (5'3') व अनुक्रम आर० एन० ए० जैसा होता है (थाइमीन के अलावा इस जगह पर यूरेसिल होता है) अनुलेखन के दौरान स्थानांतरित हो जाता है। यह रज्जुक (जो किसी भी चीज के लिए कूटलेखन नहीं करता है) कूटलेखन रज्जुक कहलाता है। सभी उपर्युक्त बिंदु जो अनुलेखन इकाई के भाग हैं। कूटलेखन रज्जुक से बने होते हैं, उन्नायक व समापक तथा किनारे पर स्थित संरचनात्मक जीन अनुलेखन इकाई बनाते हैं। संरचनात्मक जीन के 5' किनारे पर उन्नायक स्थित होता है।
यह DNA अनुक्रम है, जिससे RNA Polymerase जुड़ता है और अनुलेखन इकाई में स्थित उन्नायक टेम्पलेट व कूटलेखन रज्जुक का निर्धारण करता है। समापक कूटलेखन रज्जुक के 3' के किनारे पर स्थित होता है। और इससे अनुलेखन प्रक्रम की समाप्ति का निर्धारण होता है। इसके अतिरिक्त उन्नायक के प्रतिप्रवाह व अनुप्रवाह (Upstrem or downstream) की तरफ नियात्मक अनुक्रम (Regulatory sequences) होते हैं।
ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions