अध्याय के शीर्षक के अनुसार इस अध्याय मे हम सांख्यिकी का अध्ययन करेंगे। सांख्यिकी (statistics) का अर्थ वह विषय है जिसमें आंकड़ों के संग्रह, प्रस्तुतीकरण, विश्लेषण का अध्ययन करने के साथ - साथ आंकड़ों से अर्थपूर्ण निष्कर्ष निकालने के बारे में भी अध्ययन किया जाता है। पिछली कक्षाओं में आंकड़ों के प्रबंधन मे, आंकड़ों को एकत्रित करना, उनको सारणी मे रखना तथा उन्हें ग्राफ के रूप में प्रदर्शित करना आदि का अध्ययन किया है। अब हम इस अध्याय मे आंकड़ों का संग्रह, आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण (अवर्गीकृत एवं वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी), आंकड़ों का आलेखीय निरूपण (दंड आलेख, आयतचित्र, बारंबारता बहुभुज) और केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप (माध्य, माध्यक, बहुलक) का विस्तार से अध्ययन करेंगे।
Read More| कक्षा 9 | गणित |
| अध्याय | सांख्यिकी (स्टेटिस्टिक्स) |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।