Doubtnut Promotions Sticky

हमारे आस-पास के पदार्थ कक्षा 9 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों जैसा कि हम जानते है कि प्राचीन काल से ही वैज्ञानिक और दार्शनिक द्रव्य की सूक्ष्म संरचना के विषय में कई तरह की कल्पना करते रहे है। महर्षि कणाद ने (800 ई० पू०) बताया कि द्रव्य (पदार्थ) अति सूक्ष्म कणों से मिलकर बना है। इसके बाद समय समय पर अन्य वैज्ञानिकों व दार्शनिकों ने भी द्रव्य में सूक्ष्म कणों की उपस्थिति की कल्पना की एवं इन्ही सूक्ष्म कणों की उपस्थिति के आधार पर अनेक घटनाओं तथा रासायनिक अभिक्रियाओं की व्याख्या करने का प्रयास किया। हम जानते है कि पदार्थ, परमाणुओं और अणुओं से मिलकर बने होते हैं। विभिन्न प्रकार के पदार्थों का अस्तित्व उन परमाणुओं के कारण होता है, जिनसे वे बने हैं। किंतु बच्चों अब प्रश्न उठता है कि :-

(i) किसी एक तत्व का परमाणु दूसरे तत्व के परमाणुओं से भिन्न क्यों होता है?

(ii) क्या परमाणु वास्तव में अविभाज्य होते हैं, जैसा कि डाल्टन ने प्रतिपादित किया था या परमाणुओं के भीतर छोटे अन्य घटक भी विद्यमान होते हैं?

बच्चों इन प्रश्नों के उत्तर हम अवपरमाणुक कणों और परमाणु के विभिन्न प्रकार के मॉडलों से ज्ञात करेंगे जिनसे यह पता चलता है कि ये कण परमाणु के अंदर किस प्रकार व्यवस्थित होते है।
19वीं शताब्दी के अंत में वैज्ञानिकों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती थी, परमाणु की संरचना और उसके गुणों के बारे में पता लगाना। परमाणुओं की संरचना को अनेक प्रयोगों के आधार पर समझाया गया है। परमाणुओं के अविभाज्य न होने के संकेतों में से एक संकेत स्थिर-विद्युत तथा विभिन्न पदार्थों द्वारा विद्युत चालन की परिस्थितियों के अध्ययन से मिला।

Read More
कक्षा 9रसायन विज्ञान
अध्यायहमारे आस-पास के पदार्थ
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

हमारे आस-पास के पदार्थ कक्षा 9 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

NOOTAN CHEMISTRY (HINDI) - परमाणु की संरचना

SHREE BALAJI CHEMISTRY (HINDI) - हमारे आस-पास के पदार्थ

BHARATI BHAWAN - हमारे परिवेश के पदार्थ

DEEPAK PUBLICATION - हमारे आस-पास के पदार्थ

KIRAN PUBLICATION - हमारे परिवेश के पदार्थ

STUDENTS FRIENDS - परमाणु की संरचना

MITTAL PUBLICATION - हमारे आस-पास के पदार्थ

Ncert कक्षा 9 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय