Doubtnut Promotions Sticky

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है ? कक्षा 9 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों जब हम अपने चारों ओर नज़र दौड़ाते है तो नजर दौड़ाने पर हमें विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ नज़र आती हैं, जिनका आकार, आकृति और बनावट अलग-अलग होता है। इस विश्व में प्रत्येक वस्तु जिस सामग्री से बनी होती है उसे वैज्ञानिकों ने 'पदार्थ' का नाम दिया जिस हवा में हम श्वास लेते हैं, जो भोजन हम खाते हैं, पत्थर, बादल, तारे, पौधे एवं पशु यहाँ तक कि पानी की एक बूँद या रेत का एक कण ये सभी पदार्थ हैं। ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि ऊपर लिखी सभी वस्तुओं का द्रव्यमान होता है और ये कुछ स्थान (आयतन) घेरती हैं। प्राचीन काल से ही मनुष्य अपने आस-पास को समझने का प्रयास करता रहा है। भारत के प्राचीन दार्शनिकों ने पदार्थ को पाँच मूल तत्वों में वर्गीकृत किया, जिसे 'पंचतत्व' कहा गया।

ये पंचतत्व है: वायु, पृथ्वी, अग्नि, जल और आकाश। दार्शनिकों के अनुसार इन्हीं पांच तत्वों से सभी वस्तुएँ बनी है चाहे वो सजीव हो, या निर्जीव। इसलिए बच्चों उस समय यूनानी दार्शनिकों ने भी पदार्थ को इसी प्रकार वर्गीकृत किया था।
आधुनिक वैज्ञानिकों ने पदार्थ को भौतिक गुणधर्म एवं रासायनिक प्रकृति के आधार पर दो प्रकार से वर्गीकृत किया है। पुस्तक एवं वायु जैसी चीजें पदार्थ के उदाहरण है

पदार्थ के अन्य उदाहरण है जैसे -लकड़ी, कपड़ा, कागज, बर्फ, स्टील, जल, तेल आदि। किसी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने अथवा ले जाने के लिए कुछ बल का प्रयोग करना पड़ता है। इससे ज्ञात होता है कि पदार्थ अवरोध (resistance) भी उत्पन्न करता है। जमीन से पत्थर का एक टुकड़ा उठाने के लिए हमें थोड़ा बल का प्रयोग करना पड़ता है।

Read More
कक्षा 9रसायन विज्ञान
अध्यायक्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है ?
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है ? कक्षा 9 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

NOOTAN CHEMISTRY (HINDI) - शुद्ध पदार्थ और अशुद्ध पदार्थ

SHREE BALAJI CHEMISTRY (HINDI) - हमारे आस-पास के पदार्थ

DEEPAK PUBLICATION - हमारे आस-पास के पदार्थ

STUDENTS FRIENDS - क्या हमारे आस पास के पदार्थ शुद्ध है

MITTAL PUBLICATION - हमारे आस-पास के पदार्थ

Ncert कक्षा 9 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय