Doubtnut Promotions Sticky

परमाणु एवं अणु कक्षा 9 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों हमारे प्राचीन भारतीय एवं ग्रीक दार्शनिक द्रव्य के अज्ञात एवं अदृश्य रूपों से सदैव चकित होते रहे हैं। पदार्थ के विभाजित होने के मत के बारे में भारत में बहुत पहले, लगभग 500 ईसा पूर्व विचार व्यक्त किया गया था। भारतीय दार्शनिक महर्षि कणाद (Maharshi Kanad) ने प्रतिपादित किया था कि यदि हम द्रव्य (पदार्थ) को विभाजित करते जाएँ तो हमें छोटे-छोटे कण प्राप्त होते जाएँगे तथा अंत में एक सीमा आएगी जब प्राप्त कण को पुनः विभाजित नहीं किया जा सकेगा अर्थात् सबसे सूक्ष्मतम (छोटा) कण अविभाज्य रहेगा। इस अविभाज्य सूक्ष्मतम कण को उन्होंने परमाणु कहा। एक अन्य भारतीय दार्शनिक पकुधा कात्यायाम (Pakudha Katyayama) ने इस मत को विस्तृत रूप से समझाया तथा कहा कि ये कण सामान्यतः संयुक्त रूप में पाए जाते है जो हमें द्रव्यों के भिन्न-भिन्न रूपों को प्रदान करते है। लगभग इसी समय ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिटस (Democritus) एवं लियुसीपस (Leucippus) ने सुझाव दिया था कि यदि हम द्रव्य को विभाजित करते जाएँ, तो एक ऐसी स्थिति आएगी जब प्राप्त कण को पुनः विभाजित नहीं किया जा सकेगा उन्होंने इन अभाज्य कणों को परमाणु (अर्थात् अविभाज्य) कहा था। ये सभी सुझाव दार्शनिक विचारों पर आधारित थे इन विचारों की वैद्यता को सिद्ध करने के लिए 18वीं शताब्दी तक कोई अधिक प्रयोगात्मक कार्य नहीं हुए थे। 18वीं शताब्दी के अंत तक वैज्ञानिकों ने तत्वों एवं यौगिको के बीच भेद को समझा तथा स्वाभाविक रूप से यह पता करने के इच्छुक हुए कि तत्व कैसे तथा क्यों संयोग करते हैं? जब तत्व परस्पर संयोग करते हैं, तब क्या होता है? वैज्ञानिक एंटोनी एल. लेवोजियर (Antonie L.Lavoisier) ने रासायनिक संयोजन के दो महत्वपूर्ण नियमों को स्थापित किया जिसने रसायन विज्ञान को महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया।

Read More
कक्षा 9रसायन विज्ञान
अध्यायपरमाणु एवं अणु
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

परमाणु एवं अणु कक्षा 9 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

NOOTAN CHEMISTRY (HINDI) - परमाणु एवं अणु

SHREE BALAJI CHEMISTRY (HINDI) - परमाणु एवं अणु

BHARATI BHAWAN - प्रकृतिक संसाधन

KIRAN PUBLICATION - परमाणु, अणु और आयन

STUDENTS FRIENDS - प्रकृतिक संसाधन

MITTAL PUBLICATION - परमाणु एवं अणु

Ncert कक्षा 9 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय