बच्चों हम विद्युत के बारे में तो जानते ही हैं कि विद्युत एक ऊर्जा होती है। विद्युत ऊर्जा के उपयोग से अनेक प्रकार के उपकरण चलाए जाते हैं। जैसे - टीवी, फ्रिज, कूलर आदि। सभी उपकरणों में विद्युत परिपथ होता है। क्या आप जानते हैं कि विद्युत परिपथ क्या होता है ? किसी विद्युत परिपथ में कौन-कौन से अवयव होते हैं तथा उन्हें कौन-कौन से प्रतीक चिन्हों से दर्शाया जाता है ?
तो आज हम इस अध्याय में विद्युत परिपथ एवं उसमें प्रयुक्त होने वाले अवयवों के बारे में पढ़ेंगे। विद्युत धारा एवं विद्युत धारा के प्रभावों के बारे में भी जानेंगे, साथ ही विद्युत धारा के प्रभावों से चलने वाले विभिन्न उपकरणों का भी अध्ययन करेंगे।
| कक्षा 7 | भौतिकी |
| अध्याय | विधुत और इसके प्रभाव |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।