| कक्षा 12 | भौतिकी |
| Chapter | प्रकाशिकी |
| JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) | बहुविकल्पीय प्रश्न - I |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 6
यंग के द्वि - स्लिट प्रयोग में स्लिट को प्रकाशित करने के लिए श्वेत प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है | स्लिटों के बीच अंतराल b है तथा पर्दा स्लिटों से d ( >> b ) दूरी पर है | दोनों स्लिटों में से एक स्लिट के ठीक सामने पर्दे के एक बिंदु पर कुछ तरंगदैर्ध्य अप्राप्त हैं | इन अप्राप्त तरंगदैर्ध्यों में से कुछ है हल देखेंQuestion 12
f1 व f2 फोकस दूरी के दो पतले उत्तल लेंस परस्पर क्षैतिज दूरी d से पृथक्कृत हैं (d<f1,d<f2) तथा उनके केंद्र ऊर्ध्वाधर पृथक्करण Δ से चित्रानुसार विस्थापित हैं | निर्देशांकों का मूल बिंदु O पहले लेंस के केंद्र पर लेने पर, इस लेंस - निकाय के फोकस बिंदु के x तथा y निर्देशांक बाईं ओर से आने वाले समान्तर किरण पुँज के लिए होंगे
हल देखेंQuestion 16
एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक तथा नेत्रिका की फोकस दूरियाँ क्रमशः 2.0 सेमी तथा 3.0 सेमी हैं | अभिदृश्यक तथा नेत्रिका के बीच की दूरी 15.0 सेमी है | नेत्रिका द्वारा बनाने वाला अंतिम प्रतिबिम्ब अनंत पर बनता है | दोनों लेंस पतले हैं | अभिदृश्यक लेंस से वस्तु तथा अभिदृश्यक द्वारा बने वस्तु के प्रतिबिम्ब की दूरियाँ ( सेमी में ) क्रमशः हैंहल देखेंQuestion 30
प्रकाश का एक बिंदु स्रोत S, दीवार पर ऊर्ध्वाधर लटके d चौड़ाई वाले समतल दर्पण S के केंद्र से L दूरी पर स्थित है | दर्पण से 2L दूरी पर उसके समान्तर रेखा के अनुदिश एक व्यक्ति दर्पण के सामने से चित्रानुसार गुजरता है | वह अधिकतम दूरी जहाँ वह व्यक्ति बिंदु स्रोत का प्रतिबिम्ब दर्पण में देख सकता है |
हल देखेंQuestion 39
दो समतल दर्पण A तथा B परस्पर समान्तर रखे गए हैं | दर्पण A के एक सिरे के ठीक भीतर स्थित एक बिंदु पर एक प्रकाश किरण 30∘ के कोण पर चित्रानुसार आपतित है | आपतन तल चित्र के तल के सम्पाती है | प्रकाश किरण दर्पणों के दूसरे सिरे से निर्गत होने से पहले अधिक से अधिक जितनी बार परावर्तित होती है ( प्रथम परावर्तन को सम्मिलित करते हुए ) वह है
हल देखेंQuestion 53
अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करने के u-v विधि प्रयोग में एक छात्र ध्रुव P से x दूरी पर मुख्य अक्ष पर वस्तु पिन A रखता है | छात्र पिन तथा इसका उल्टा प्रतिबिम्ब PA रेखा में नेत्र द्वारा कुछ दूरी से देखता है | तब छात्र अपनी आँख बाई ओर खिसकाता है तब प्रतिबिम्ब वस्तु के दायी ओर खिसकता प्रतीत होता है, तब हल देखेंQuestion 61
चित्र में दर्शाए अनुसार दो पतले समतल - उत्तल n = 1.5 लेंसों को मिलाकर एक उभयोत्तल लेंस बना है| पहले लेंस का अपवर्तनांक (n) 1.5 और दूसरे का 1.2 है | दोनों लेंसों के गोलीय फलकों की वक्रता - त्रिज्या , r = 14 सेमी है | इस उभयोत्तल लेंस के लिए यदि बिम्ब की दूरी 40 सेमी हो, तब प्रतिबिम्ब दूरी होगी
हल देखेंQuestion 72
ध्रुवण के परस्पर लम्बवत तलों वाले समतल ध्रुवीय प्रकाश की दो पुँज A तथा B एक पोलरॉइड द्वारा देखी जाती है | उस स्थिति में जहाँ पुँज A की अधिकतम तीव्रता है ( और पुँज b की शून्य तीव्रता है ) पोलरॉइड का 30∘ से घूर्णन दोनों पुंजों के एकसमान द्युतिमान को प्रकट करता है | यदि दोनों पुंजों की प्रारम्भिक तीव्रताएँ क्रमश: IA तथा IB हैं | तब IAIB का मान हैहल देखेंQuestion 73
एक बिंदु प्रकाश स्रोत (S) एक 10 मिमी ऊँचाई वाले पारदर्शी गुटके की निचली सतह पर रखा गया है | गुटके का अपवर्तनांक 2.72 है | गुटके को एक कम अपवर्तनांक वाले द्रव में डुबोया जाता है, जैसा चित्र में दर्शाया गया है | गुटके से निकलकर द्रव में जाने वाला प्रकाश, गुटके की ऊपरी सतह पर 11.54 मिमी व्यास का एक दीप्त वृत्त बनाता है | द्रव का अपवर्तनांक है
हल देखेंQuestion 74
दो काँच ( अपवर्तनांक = 1.5 ) की समरूप छड़ों S1 तथा S2 का एक छोर 10 cm वक्रता त्रिज्या की उत्तल सतह है | उनकी वक्र सतह एक दूसरे से d दूरी पर दर्शाए चित्रानुसार रखी हैं, तथा उनके अक्ष एक रेखा ( चित्र में असतत रेखा ) पर हैं | यदि प्रकाश के एक बिंदु स्रोत P को छड़, S1 के अंदर वक्र सतह से 50 cm की दूरी पर रखने पर इससे निकलने वाली प्रकाश की किरणें छड़ S2 के अंदर अक्ष के समान्तर हों, तब दूरी d होगी
हल देखेंQuestion 78
एक छोटी वस्तु को 30 सेमी फोकस दूरी वाले एक पतले उत्तल लेंस की बाईं ओर 50 सेमी की दूरी पर रखा गया है | 100 सेमी की वक्रता त्रिज्या वाले एक उत्तल गोलाकार दर्पण को लेंस की दाई ओर 50 सेमी की दूरी पर रखा गया है | दर्पण को इस तरह से झुकाया गया है कि दर्पण का अक्ष लेंस के अक्ष से 0=30∘ का कोण बनाता है, जैसा चित्र में दर्शाया गया है |