| कक्षा 12 | भौतिकी |
| Chapter | मिश्र - स्थानांतरित - घूर्णन गति |
| HC VERMA PHYSICS (HINDI) | हल किए गए प्रश्न |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 1
एक चिकने क्षैतिज तल पर M द्रव्यमान तथा a लंबाई की एक समरूप छड़ रखी गई है। द्रव्यमान m वाला एक कण तल पर छड़ के लंबवत v चाल से चलता हुआ इस छड़ के केंद्र से a//4 दुरी पर टकराता है। टक्कर के बाद कण स्थिर हो जाता है। टक्कर के तुरंत बाद (a) छड़ के केंद्र का वेग निकालें, (b) छड़ के केंद्र के प्रति छड़ का कोणीय वेग निकालें।हल देखेंQuestion 5
दो बेलनाकार वस्तुएँ अपने-अपने अक्ष के परितः ω1 तथा ω2 कोणीय गेव से घूर्णन कर रही है। इनकी त्रिज्याएँ r1 तथा r2 है और अपने अक्षो के प्रति इनके जड़त्व आघूर्ण I1 तथा I2 है। अब दोनों वस्तुओ को अपने अक्ष के समानांतर खिसकाते हुए पास-पास लाया जाता है, ताकि उनकी सतहे एक-दूसरे को स्पर्श करे (चित्र 19.W3) । संपर्क के स्थान पर वस्तुएँ एक-दूसरे पर फिसलती है और अंत में यह फिसलना बंद हो जाता है। इस समय वस्तुओं के कोणीय वेग निकालें।
हल देखेंQuestion 8
एक समरूप ठोस गोले का द्रव्यमान M तथा त्रिज्या r है। इसे v02r कोणीय वेग से अपने एक व्यास के परितः घुमाया जाता है तथा v0 रेखीय वेग से एक क्षैतिज तल पर चला दिया जाता है (चित्र 19.7W) । तल द्वारा लगाए गए घर्षण बल के कारण गोले का रेखीय वेग तथा इसके कोणीय वेग बदलते है और अंत में वह शुद्ध लोटनी गति करने लगता है। इस अवस्था में गोले का रेखीय वेग निकालें। सतहों के विरूपण को अनदेखा करे।
हल देखेंQuestion 9
R त्रिज्या तथा M द्रव्यमान का एक समरूप ठोस गोला एक क्षैतिज तल पर रखा है (चित्र 19.W8) । m द्रव्यमान का एक कण सतह से h ऊंचाई पर v0 वेग से क्षैतिज दिशा में चलता हुआ गोले से टकराता है। टक्कर के बाद कण गोले में चिपक जाता है। M>>m माने ताकि चिपकने के बाद गोले तथा कण का संयुक्त द्रव्यमान केंद्र गोले का केंद्र ही मान जा सके। टक्कर के तुरंत बाद (a) निकाय की रेखीय चाल, (b) गोले के केंद्र के सापेक्ष निकाय की कोणीय चाल तथा (c) h का मान, जिसके लिए गोला बिना फिसले सतह पर बढ़ सके, निकालें।
हल देखें