Doubtnut Promotions Sticky

हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन कक्षा 12 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों जब किसी ऐलिफैटिक तथा ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन के हाइड्रोजन परमाणु (अथवा परमाणुओं) का हैलोजन परमाणु (अथवा परमाणुओं) द्वारा प्रतिस्थापन किया जाता है क्रमशः एल्किल हैलाइड (हैलोएल्केन) तथा एरिल हैलाइड (हैलोऐरीन) बनते हैं। हैलोएल्केन में हैलोजन परमाणु एल्किल समूह के sp3 संकरित कार्बन परमाणु (परमाणुओं) से जुड़ा रहता है जबकि हैलोऐरीनों में हैलोजन परमाणु एरिल समूह के sp2 संकरित कार्बन परमाणु (परमाणुओं) से जुड़ा रहता है। बहुत से हैलोजन युक्त कार्बनिक यौगिक प्रकृति में मिलते हैं तथा इनमें से कुछ चिकित्सकीय रूप से उपयोगी होते हैं। इस वर्ग के यौगिकों के उद्योगों का विस्तार उद्योगों में तथा दैनिक जीवन में बहुत बड़ा है। इनका उपयोग अपेक्षाकृत अध्रुवीय यौगिकों के लिए विलायक के रूप में तथा अनेक प्रकार के कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण के लिए प्रारंभिक पदार्थ के रूप में होता है। सूक्ष्मजीवों द्वारा उत्पादित क्लोरैम्फेनिकॉल, जो कि क्लोरीन युक्त प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक) है, आंत्र ज्वर (टाइफाइड) के इलाज में अत्यधिक प्रभावी होती है। बच्चों हमारे शरीर में आयोडीन युक्त हार्मोन, थायरोक्सिन उत्पन्न होता है जिसकी कमी से गलगंड (घेंघा) नामक रोग हो जाता है। संश्लेषित हैलोजन यौगिक जैसे, क्लोरोक्वीन का उपयोग मलेरिया के उपचार में होता है। हैलोथेन का उपयोग शल्य चिकित्सा में निश्चेतक के रूप में होता है। कुछ पूर्णतः क्लोरीनीकृत यौगिकों को शल्य चिकित्सा में प्रभावी रक्त प्रतिस्थापी के रूप में देखा जा रहा है।

Read More
कक्षा 12रसायन विज्ञान
अध्यायहैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन कक्षा 12 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

ARIHANT CHEMISTRY (HINDI) - हैलोजन युक्त कार्बनिक यौगिक

ERRORLESS CHEMISTRY (HINDI) - हैलोएल्केन तथा हैलोऐरीन

NEET PREVIOUS YEAR - हैलोऐल्केन तथा हेलोऐरीन

SCIENCE PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - हैलोजन व्युत्पन्न

SANJEEV PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - हैलोजेन व्युत्पन्न

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - हैलोऐल्केन्स तथा हैलोऐरींस

NAVBODH CHEMISTRY (HINDI) - हैलोएल्केन्स तथा हैलोएरिन्स

YUGBODH AGRAWAL CHEMISTRY (HINDI) - हैलोऐल्केन्स तथा हैलोऐरीन्स

UP BOARD PREVIOUS YEAR - हैलोऐल्केन और हैलोऐरीन

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - हैलोऐल्केनस तथा हैलोऐरीनस

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - हैलोऐल्केन

ARIHANT CHEMISTRY (HINDI) - ऐल्किल हैलाइड, एल्कोहॉल तथा ईथर

NCERT EXEMPLAR HINDI - हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन

Ncert कक्षा 12 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय