परमाणु की संरचना कक्षा 11 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों परमाणु किसी तत्व का वह सूक्ष्मतम कण होता है जो किसी तत्त्व की रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है। बच्चों अब से लगभग 100 वर्षों पहले तक डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार परमाणु को अविभाज्य माना जाता था लेकिन अब यह सिद्ध हो चुका है कि परमाणु विभाज्य है तथा यह इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों से मिलकर बना होता है। अत: किसी तत्व के मौलिक कण (fundamental particles) उसके परमाणु नहीं होते हैं बल्कि सभी पदार्थों के मौलिक कण इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन होते है। रासायनिक अभिक्रियाओं में परमाणु लगभग अविभाज्य रूप में भाग लेता है तथा उसका प्रारंभिक स्वरूप नष्ट नहीं होता है। एक ही प्रकार के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है तथा भिन्न प्रकार के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या में अन्तर होता है। परमाणु के विभाजित होने पर प्रायः कुछ अन्य कण जैसे कि पाजिट्रॉन, न्यूट्रिनो, एंटीन्यूट्रिनो और मेसॉन आदि भी प्राप्त होते हैं लेकिन परमाणु संरचना में इन कणों का महत्त्व बहुत कम है क्योंकि ये कण अस्थायी होते है।

बच्चों परमाणु के मूल कणों के ग्राम में द्रव्यमान यह स्पष्ट करते हैं कि इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन अति सूक्ष्म कण है। इतने छोटे कणों के द्रव्यमान के लिए ग्राम उपयुक्त इकाई (unit) नहीं है इन कणों के द्रव्यमान के अनुरूप परमाणु द्रव्यमान की इकाई (atomic mass unit, amu या u) है। बच्चों परमाणु के मूल कणों के आपेक्षिक द्रव्यमान यह प्रदर्शित करते है कि प्रोटॉन व न्यूट्रॉन के द्रव्यमान लगभग बराबर होते हैं तथा इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन के द्रव्यमान की तुलना में नगण्य (negligible) होता है। इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन के आवेश परिमाण में समान तथा प्रकृति में विपरीत होते है।

इलेक्ट्रॉन का आवेश 1.603×1019 कूलॉम तथा प्रोटॉन का आवेश +1.603×1019 कूलाम होता है। चूँकि इनसे कम आवेश किसी भी कण पर नहीं पाया गया है अतः इनके आवेश को क्रमशः इकाई ऋणावेश तथा इकाई धनावेश कहते है।

Read More
कक्षा 11रसायन विज्ञान
अध्यायपरमाणु की संरचना
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

परमाणु की संरचना कक्षा 11 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - परमाणु संरचना

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - परमाणु संरचना

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - परमाणु संरचना

BHARATI BHAWAN CHEMISTRY (HINDI) - परमाणु-संरचना

STUDENTS FRIENDS - परमाणु की संरचना

Ncert कक्षा 11 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय