बच्चों इस विश्व में प्रत्येक वस्तु जिस सामग्री से बनी होती है उसे वैज्ञानिकों ने 'पदार्थ' का नाम दिया जिस हवा में हम श्वास लेते हैं, जो भोजन हम खाते हैं, पत्थर, बादल, तारे, पौधे एवं पशु यहाँ तक कि पानी की एक बूँद या रेत का एक कण ये सभी पदार्थ हैं। ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि ऊपर लिखी सभी वस्तुओं का द्रव्यमान होता है और ये कुछ स्थान (आयतन) घेरती हैं। आधुनिक वैज्ञानिकों ने पदार्थ को भौतिक गुणधर्म एवं रासायनिक प्रकृति के आधार पर दो प्रकार से वर्गीकृत किया है। पुस्तक एवं वायु जैसी चीजें पदार्थ के उदाहरण है
पदार्थ के अन्य उदाहरण है जैसे -लकड़ी, कपड़ा, कागज, बर्फ, स्टील, जल, तेल आदि।
| कक्षा 11 | रसायन विज्ञान |
| अध्याय | रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएँ |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।