s-ब्लॉक तत्व कक्षा 11 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों यदि हम आवर्त सारणी की बात करें तो इसके द्वारा तत्वों की एक ऐसी नियमित व्यवस्था दी गई है जिसमें समान लक्षण वाले तत्व एक साथ रखे गये हैं। इसे चार मुख्य भागों में विभाजित किया गया है- s-ब्लॉक, p- ब्लॉक, d- ब्लॉक और f-ब्लॉक। सारणी के s-ब्लॉक और p- ब्लॉक के तत्व प्रतिनिधि तत्व कहलाते हैं। इन्हें ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि इन ब्लॉकों के प्रत्येक समूह के अपने विशेष लक्षण होते हैं जो अन्य समूहों के गुणों से भिन्न होते हैं।

s-ब्लॉक के तत्वों के परमाणु अपना अन्तिम इलेक्ट्रॉन s-कक्षक में रखते हैं। इस प्रकार हीलियम (He1s2) भी s-ब्लॉक तत्व हुआ। परन्तु इसका अध्ययन शून्य समूह के तत्वों के साथ किया जाता हैं। यहाँ s-ब्लॉक के तत्वों में प्रथम तथा द्वितीय समूह के तत्वों को ही लिया जाता है। हाइड्रोजन के अतिरिक्त, जो प्रथम समूह में नहीं माना जाता है, सभी s-ब्लॉक के तत्व धातुएँ हैं। प्रथम समूह में लीथियम (Li), सोडियम (Na), पोटैशियम (K), रूबीडियम (Rb), सीजियम (Cs) तथा फ्रेन्सियम (Fr) तत्व आते हैं जिन्हें क्षारीय धातुएँ कहते हैं। द्वितीय समूह के तत्व बेरीलियम (Be), मैग्नीशियम (Mg) कैल्सियम ( Ca), स्ट्रॉन्शियम (Sr), बेरियम (Ba) तथा रेडियम (Ra) हैं ये क्षारीय मृदा धातुएँ कहलाती हैं प्रथम तथा द्वितीय समूह की धातुओं को हल्की धातुएँ (light metals) भी कहते हैं। इन धातुओं के अनेक यौगिक जैसे नमक (NaCl), धावन सोडा (soda ash, Na2CO3), खाने वाला सोडा (baking soda, NaHCO3), चूना पत्थर या कैल्सियम कार्बोनेट (lime stone, CaCO3) आदि दैनिक जीवन में अति उपयोगी हैं। सोडियम. पोटैशियम, मैग्नीशियम व कैल्सियम हमारे शरीर के जैव द्रव में प्रचुर मात्रा में उपस्थित हैं। इनके आयनों की जैव कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। मैग्नीशियम पौधों के हरे वर्णक (pigment) क्लोरोफिल (chlorophyll) में पाया जाता है।

Read More
कक्षा 11रसायन विज्ञान
अध्यायs-ब्लॉक तत्व
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

s-ब्लॉक तत्व कक्षा 11 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - s-ब्लॉक तत्त्व

PRABODH CHEMISTRY (HINDI) - s-ब्लॉक के तत्व (क्षार एवं क्षारीय मृदा धातुएँ)

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - s- ब्लॉक तत्व

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - S-ब्लॉक तत्त्व

BHARATI BHAWAN CHEMISTRY (HINDI) - s-ब्लॉक तत्त्व

ARIHANT HINDI - S-ब्लॉक के तत्व

Ncert कक्षा 11 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय