अपचयोपचय अभिक्रियाऐं कक्षा 11 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों जैसा कि हम जानते हैं कि रसायनशास्त्र, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत विभिन्न पदार्थों की संरचना, गुणधर्मों और उनका दूसरे पदार्थों में परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है। एक प्रकार के पदार्थों का दूसरे प्रकार के पदार्थों में परिवर्तन विभिन्न प्रकार की अभिक्रियाओं के द्वारा होता है। इन विभिन्न प्रकार की अभिक्रियाओं में से एक महत्त्वपूर्ण अभिक्रियाओं का समूह ऑक्सीकरण-अपचयन या रेडॉक्स अभिक्रियाएँ हैं।

इन सभी अभिक्रियाओं में रासायनिक परिवर्तन के साथ-साथ ऊष्मा, प्रकाश या विद्युत के रूप में ऊर्जा परिवर्तन भी होता है। अनेक भौतिक तथा जैविक परिघटनाएँ ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाओं से सम्बन्धित होती हैं। इन अभिक्रियाओं का उपयोग औषध विज्ञान, जीव विज्ञान, औद्योगिक क्षेत्र, धातु निर्माण तथा कृषि विज्ञान क्षेत्र में विस्तृत रूप से होता है।

इन अभिक्रियाओं का महत्त्व इस बात से स्पष्ट होता है कि इनका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में अपचयोपचय (रेडॉक्स) क्रियाओं, जैसे अनेक प्रकार के ईंधन (लकड़ी, कोयला, केरोसीन, LPG (Liquefied Petroleum Gas), पेट्रोल, डीजल CNG (Compressed Natural Gas)) आदि के ज्वलन से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए विद्युत् रासायनिक प्रक्रमों, जैसे क्लोरीन और कास्टिक सोडा का निर्माण, धातु संक्षारण, शुष्क एवं गीली बैटरियों के चालन में होता है। ये सभी ऑक्सीकरण-अपचयन क्रियाओं के उदाहरण हैं। आजकल द्रव हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में तथा ओजोन छिद्र जैसे वातावरणी (Environmental) विषयों में भी ऑक्सीकरण-अपचयन क्रियाओं का भाग लेना दिखाई पड़ता है। यही कारण है कि रेडॉक्स अभिक्रियाओं को रासायनिक अभिक्रियाओं की एक महत्त्वपूर्ण श्रेणी में रखा गया है। निम्न विवरण में हम रेडॉक्स अभिक्रियाओं के विभिन्न महत्त्वपूर्ण पक्षों का अध्ययन करेंगे।

Read More
कक्षा 11रसायन विज्ञान
अध्यायअपचयोपचय अभिक्रियाऐं
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

अपचयोपचय अभिक्रियाऐं कक्षा 11 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

SCIENCE CHEMISTRY (HINDI) - अपचयोपचय अभिक्रियाएं

PRABODH CHEMISTRY (HINDI) - अपचयापचय अभिक्रियाएँ ( रेडॉक्स अभिक्रियाएँ )

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - रेडॉक्स अभिक्रियाएँ

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - रिडॉक्स अभिक्रियाएँ (ऑक्सीकरण - अपचयन अभिक्रियाएँ)

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाएँ (रेडॉक्स अभिक्रिया)

BHARATI BHAWAN CHEMISTRY (HINDI) - ऑक्सीकरण-अवकरण

NCERT CHEMISTRY (HINDI) - अपचयोपचच अभिक्रियाएँ

STUDENTS FRIENDS - अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

ARIHANT HINDI - अपचयोपचय (रेडॉक्स) अभिक्रियाएँ

Ncert कक्षा 11 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय