साम्यवस्था कक्षा 11 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों त्रिविम रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत अणुओं के अन्दर परमाणुओं के सापेक्षिक स्थिति एवं उनके प्रभावों का अध्ययन करती है। 'स्टीरिओ' शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द स्टिरिऑस (sterios) से हुई है जिसका अर्थ 'ठोस' होता है, और यह रासायनिक यौगिकों के उन गुणों से संबंधित है जो उनके अणु के परमाणुओं की त्रिविम व्यवस्था पर निर्भर हैं। परमाणुओं की त्रिविम व्यवस्था का सबसे प्रमुख फल ही त्रिविम समावयवता (stereo-isomerism) है।

समावयता की खोज सर्वप्रथम 1820 में लीविंग एवं व्होलर ने की थी। इन्होंने ने देखा कि सिल्वर फुल्मिनेट (AgOCN) तथा सिल्वर सायनेट (AgNCO) का परमाणविक संघटक समान है परन्तु गुणधर्मों में भिन्नता है। इसी प्रकार बर्जीलियस एवं व्होलर ने देखा कि अमोनियम सायनेट (NH4CNO) तथा यूरिया (NH2CONH2) दोनों में अणुसूत्र CH4N2O समान है परन्तु इनके भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म भिन्न है। गे ल्युसाक ने सुझाव दिया कि इन यौगिकों के गुणों में भिन्नता का कारण यह है कि इनमें तत्वों के परस्पर जुड़ने का तरीका भिन्न है। अर्थात् समावयवी वे यौगिक हैं जिनका अणुसूत्र एक समान होता है, पर कुछ भौतिक तथा रासायनिक गुणों में वे भिन्न होते हैं। यह विभिन्नता इनके अणुओं के भीतर परमाणुओं की व्यवस्था की भिन्नता के कारण होती है। एथिल ऐलकोहॉल और डाइमेथिल ईथर दोनों का अणुसूत्र एक ही C2H6O है, पर अणुओं में परमाणुओं का विन्यास भिन्न भिन्न है। यह कार्बनिक यौगिक निम्न प्रकार से निरूपित किये जा सकते है-

CH3CH2OHEthyl alcohol

CH3OCH3Di Methyl Ether


इस प्रकार हम मात्र अणुसूत्र से यौगिक का निर्धारण नही कर सकते अपितु उसके संरचना सूत्र का ज्ञान आवश्यक है। इस परिघटना को बर्जिलियस ने सर्वप्रथम समावयवता नाम दिया।

Read More
कक्षा 11रसायन विज्ञान
अध्यायसाम्यवस्था
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

साम्यवस्था कक्षा 11 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - साम्यावस्था

PRABODH CHEMISTRY (HINDI) - साम्यावस्था

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - साम्यावस्था

BHARATI BHAWAN CHEMISTRY (HINDI) - समावयवता

STUDENTS FRIENDS - साम्य

ARIHANT HINDI - साम्यावस्था

Ncert कक्षा 11 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय