रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना कक्षा 11 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों ,जैसा कि हम जानते हैं की परमाणु स्वतंत्र अवस्था में सदैव नहीं रह सकता तथा स्वतन्त्र अस्तित्व (free existence) न रख पाने के कारण परमाणु भी स्थायी कण नहीं हैं। ब्रह्माण्ड के प्रत्येक कण में स्थायी होने की प्रकृति होती है। परमाणु स्थायी होने के लिए एक-दूसरे से संयोग करते हैं। परमाणुओं के संयुक्त होने से प्राप्त कण अणु (molecules) कहलाते हैं अणु में उपस्थित परमाणु जिस आकर्षण या शक्ति या बन्ध (bond) से जुड़े होते है वह रासायनिक बन्ध (chemical bond) कहलाता है तथा इस रासायनिक बन्ध के बनने की प्रक्रिया रासायनिक आबन्धन (chemical bonding) कहलाती है।

स्वतः (spontaneous) होने वाली प्रत्येक क्रिया स्थायित्व को प्राप्त करना चाहती है। और इस क्रिया में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। इसके कारण निकाय (system) की ऊर्जा कम हो जाती है किसी निकाय की स्थितिज ऊर्जा जितनी कम होती है, निकाय उतना ही अधिक स्थायी होता है। अत: स्पष्ट है कि स्वतन्त्र अवस्था में परमाणु अधिक ऊर्जा रखते हैं। बंध बनाने की प्रक्रिया में ऊर्जा का उत्सर्जन होने से स्थितिज ऊर्जा कम हो जाती है तथा प्राप्त अणु, परमाणु की तुलना में स्थायी हो जाते हैं।

परमाणु के स्थायित्व की कसौटी (criterion) उत्कृष्ट गैसों के स्थायित्व पर आधारित है। इन गैसों (He,Ne,Ar,Kr,Xe,Rn) के परमाणु संयोग नहीं करते हैं अर्थात् रासायनिक बंध नहीं बनाते हैं। इसका अर्थ हुआ ये स्थायी परमाणु हैं। अत: परमाणु को स्थायी होने के लिए उत्कृष्ट गैसों के परमाणु की संरचना रखनी चाहिए। उत्कृष्ट गैसों के परमाणु अपने अन्तिम कक्ष में आठ इलेक्ट्रॉन रखते हैं। अतः यह माना गया कि बाह्य कक्ष में आठ इलेक्ट्रॉन रखने पर परमाणु स्थायी हो जाएगा इसके बाह्यतम कक्ष को संयोजी कक्ष (valence orbit) कहते हैं। इस कक्ष में आठ इलेक्ट्रॉन रखना अष्टक नियम (octet rule) कहलाता है। अतः परमाणु स्थायी होने के लिए अष्टक नियम का पालन करते हैं। हीलियम के परमाणु में दो इलेक्ट्रॉन होते हैं। परमाणु की प्रथम कक्षा की क्षमता दो इलेक्ट्रॉन रखने की ही है। अत: हीलियम परमाणु के प्रथम कक्ष में दो इलेक्ट्रॉन होने पर यह स्थायी होता है।

इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि दो या अधिक परमाणुओं द्वारा परस्पर इलेक्ट्रॉन वितरण कर, ऊर्जा की न्यूनतम मात्रा वाली उत्कृष्ट गैसों के समान अवस्था प्राप्त करना ही रासायनिक आबंधन है।

Read More
कक्षा 11रसायन विज्ञान
अध्यायरासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना कक्षा 11 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक आबंधन आण्विक संरचना

SCIENCE CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक आबन्धन तथा आण्विक संरचना

PRABODH CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक ऊष्मागतिकी

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक आबन्धन एवं आण्विक संरचना

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक साम्य

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बन्धन तथा आणविक संरचना

BHARATI BHAWAN CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक समीकरण पर आधारित गणनाएँ- स्टोशियोमेट्री

NCERT CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना

STUDENTS FRIENDS - रासायनिक बंधन एवं आण्विक संरचना

ARIHANT HINDI - रासायनिक आबन्धन एवं आणविक संरचना

Ncert कक्षा 11 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय