बच्चों, जिस प्रकार हमें भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार पौधों की वृद्धि एवं विकास हेतु पर्याप्त मात्रा में पोषकों की जरूरत होती है। सभी जीवों की मूलभूत आवश्यकताएं अनिवार्य रूप से एक समान होती हैं। उनको अपनी वृद्धि एवं परिवर्धन के लिए वृहद् अणु जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा एवं खनिज लवणों की आवश्यकता होती है। बच्चों, आप जानते है की सभी हरे पादप कार्बनिक भोज्य पदार्थ (कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन आदि) स्वयं निर्मित करते हैं किन्तु इसके लिए उन्हें आवश्यक पदार्थों को मृदा व वायु से ग्रहण करना पड़ता है। स्वपोषी पादप अपना पोषण मृदा में खनिज के रूप में उपस्थित अकार्बनिक पदार्थों से प्राप्त करते हैं। मृदा में उपस्थित इन तत्वों को खनिज कहते हैं तथा इनके पोषण को खनिज पोषण (mineral nutrition) कहते हैं।
बच्चों, इस अध्याय में आप जानेंगे कि पौधों को अपनी वृद्धि एवं विकास के लिए किन-किन पोषकों की आवश्यकता होती है। और इन पोषक तत्त्वों की उन्हें क्यों आवश्यकता होती है एवं उनके अभाव में पौधों में कौन से लक्षण परिलक्षित होते हैं। इन आवश्यक तत्त्वों के अवशोषण की क्या क्रिया-विधि है। इसके अतिरिक्त आप जैविक नाइट्रोजन-स्थिरीकरण (biological nitrogen fixation) की महत्ता तथा क्रिया-विधि के बारे में भी संक्षेप में अध्ययन करेंगे |
Read More| कक्षा 11 | जीव विज्ञान |
| अध्याय | खनिज पोषण |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।