बच्चों इस अध्याय मे हम सीखेंगे कि कैसे जन्तुओं में उपापचय प्रक्रिया के दौरान असंख्य रासायनिक क्रियाएँ होती हैं तथा फलस्वरूप पोषक पदार्थों का विघटन आदि होता है। इन जैविक क्रियाओं के फलस्वरूप अनुपयोगी एवं हानिकारक अन्तिम उत्पाद (end products) बनते हैं जिनका शरीर से बाहर निकालना अतिआवश्यक होता है। इन्हीं हानिकारक पदार्थों को उत्सर्जी पदार्थ (Excretory products) कहते हैं तथा इन्हें शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन (Excretion) कहते हैं। मेटाबॉलिज्म अर्थात् उपापचय के प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ CO2, जल तथा नाइट्रोजन युक्त पदार्थ होते हैं। हानिकारक CO2 श्वसन द्वारा शरीर से बाहर निकाली जाती है। अतिरिक्त जल का निष्कासन एक से अधिक विधियों द्वारा होता है। प्रोटीन के नाइट्रोजनी उत्पादों का विशिष्ट उत्सर्जन क्रिया द्वारा शरीर से निष्कासन किया जाता है। अतः सामान्य तौर पर नाइट्रोजनी अन्तिम उत्पादों को देह से बाहर निकालने की क्रिया को ही उत्सर्जन (Excretion) की संज्ञा दी जाती है।
प्राणियों मे मुख्यतः तीन प्रकार के उत्सर्जी उत्पाद (अमोनिया, यूरिया, यूरिक अम्ल) बनते हैं, जिसके आधार पर उन्हे विभिन्न श्रेणियों मे विभाजित किया गया है | उत्सर्जी उत्पादों के आधार पर प्राणियों को निम्नलिखित प्रकार विभाजित किया गया है -
| कक्षा 11 | जीव विज्ञान |
| अध्याय | उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।