बच्चों हमने पिछले अध्याय बहुपद मे बहुपदीय समीकरण के बारे मे पढ़ा है, तो हम कह सकते है वह बहुपदीय समीकरण जिसमे चर की अधिकतम घात 2 होती है द्विघातीय समीकरण कहलाता है तथा साथ मे एक घात के चर तथा अचर पद हो सकते है। जिसका मानक समीकरण ax2+bx+c=0 जहाँ a≠0 अनिवार्य है तथा a, b क्रमशः x2, x के गुणांक व c अचर पद है।
इस अध्याय मे हम द्विघात समीकरण, द्विघात समीकरण के प्रकार, गुणन खंड विधि द्वारा द्विघात समीकरण के हल, पूर्ण वर्ग बनाकर हल करने की विधि, द्विघात सूत्र द्वारा द्विघात समीकरण का हल ज्ञात करना तथा द्विघात समीकरण के मूलों की प्रकृति का अध्ययन करेंगे।
हैलो बच्चों, पिछले अध्याय बहुपद मे हमने एक घातीय, द्विघातीय, त्रिघातीय आदि बहुपदो को जाना था, बहुपद के प्रकार का चयन हम उसके चर के अधिकतम घात से करते है। अतः ऐसा बहुपद जिसमे चर की अधिकतम घात 2 होती है द्विघातीय बहुपद कहलाता है। द्विघात बहुपद का व्यापक रूप P(x)=ax2+bx+c,a≠0 के रूप का होता है। जहाँ a,b,c वास्तविक संख्याएँ है ,जो द्विघात बहुपद के गुणांक कहलाते हैं।
किसी द्विघातीय बहुपद का ज्यामितीय रूप परवलय के आकार का होता है। नीचे दिए चित्र को देखे 
चित्र में एक फुटबॉल का खिलाडी जब फुटबॉल को मारता है तो फुटबॉल हवा में जिस पथ का अनुसरण करती ऐसे पथ को परवलयाकार पथ कहते है। इसी प्रकार आप व्यावहारिक जीवन में अपने आस-पास ऐसे अनेको उदाहरणों को देख सकते है।
एक द्विघात बहुपद परवलयाकार पथ के बिंदुओं का बिंदुपथ होता है। यहाँ चित्र मे आपने देखा होगा बॉल x− अक्ष मे आगे की ओर तथा y− अक्ष (y=P(x)) मे ऊपर व नीचे की ओर जा रहा है।
(यहाँ आगे शून्यक को समझने का प्रयास करेंगे।)
यदि p(k)=0 तब x=k , P(x) का शून्यक है।

यदि a,b,c वास्तविक संख्याएँ हों तथा a≠0 (अन्यथा a=0 करने पर यह एक घातीय रेखीय समी० हो जायेगा) तो ax2+bx+c=0.........(i) के रूप का कोई भी समीकरण द्विघात समीकरण कहलाता है।
जैसे की
निम्नलिखित में से कौन सी द्विघात समीकरण है?
(i) 3x2+6=0 (ii) x+1x=2 (iii) x2+1x+3=0
(i) स्पष्ट है की 3x2+6 एक द्विघात बहुपद है
इसलिए 3x2+6=0 एक द्विघात समीकरण है।
(ii) x+1x=2
⇒x+1x−2=0
⇒x2+1−2xx=0
⇒x2−2x+1=0
स्पष्ट है की x2−2x+1 एक द्विघात बहुपद है।
अतः x2−2x+1=0 एक द्विघात समीकरण है।
(iii) x2+1x+3=0
⇒x3+3x+1=0
स्पष्ट है की x3+3x+1 एक त्रिघातीय बहुपद है,
इसलिए दी गई समीकरण द्विघात समीकरण नहीं है।
एक रेलगाड़ी समरूप चाल से 480 किमी की दुरी तय करती है यदि उसकी चाल 8 किमी / घंटा कम होती तो उसे दुरी को तय करने में 3 घंटे अधिक समय लगता इस स्थिति को द्विघात समीकरण के रूप में प्रकट करे
ट्रेन द्वारा तय की गई दुरी=480 किमी
मान लीजिये की ट्रेन की चाल =x किमी / घo
अतः 480 किमी तय करने में ट्रेन को लगा समय =480x घंटे
यदि ट्रेन की चाल 8 किमी / घo कम हो अर्थात (x−8) होती
तब 480 km तय करने में ट्रेन को लगा समय =
480x−8
अतः 480x−8−480x=3
480x−480(x−8)x(x−8)=3
या 480x−480(x−8)=3x(x−8)
या 480x−480x+3840=3x2−24x
या x2−8x−1280=0
यही अभीष्ट द्विघात समीकरण है
द्विघात समीकरण के दो प्रकार होते हैं:
(1) शुद्ध द्विघात समीकरण-
(2) मिश्रित द्विघात समीकरण -
द्विघातीय समीकरणों को 3 प्रकार से हल किया जा सकता है -
अब बच्चों जैसे की यदि 6 का गुणनखंड करे तो हमे 3×2 प्राप्त होगा, यहाँ 3 व 2 , 6 के गुणनखंड है। इसी प्रकार द्विघात समीकरण के गुणनखंड निकलेंगे आइए इस विधि को समझ लेते है -
नीचे एक द्विघात समीकरण दिया गया है -
x2+(a+b)x+ab
⇒ x2+ax+bx+ab
यहाँ प्रारंभ के दो पदों व अंत के दो पदों से क्रमशः x तथा b बाहर निकाल सकते है तब
यहाँ (x+a) तथा (x+b) गुणनखंड प्राप्त हुए
यहाँ तक आप गुणनखंडों को समझ गए होंगे।गुणनखण्डन द्वारा शुद्ध द्विघात समीकरण को हल करना-
गुणनखण्डन द्वारा मिश्रित द्विघात समीकरण को हल करना -
द्विघात समीकरण x2−2x−3=0 को हल कीजिए।
दिया है,
x2−2x−3=0
⇒x2−3x+x−3=0
⇒x(x−3)+1(x−3)=0
⇒(x−3)(x+1)=0
⇒x=3,−1
3 वर्ष पूर्व रहमान की आयु का व्युत्क्रम और अब से 5 वर्ष पश्चात् आयु के व्युत्क्रम का योग 13 है। उसकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
माना की बच्चे की वर्तमान आयु x वर्ष है।
3 साल पूर्व, बच्चे की आयु =
(x -3) वर्ष
5 साल बाद उसकी आयु =
(x +5) वर्ष
दिए गए अनुसार,
1x−3+1x+5=13
⇒x+5+x−3(x−3)(x+5)=13
⇒2x+2x2+2x−15=13
⇒x2−4x−21=0
⇒x2−7x+3x−21=0
⇒x(x−7)+3(x−7)=0
⇒(x−7)(x+3)=0
⇒x=7
या x=−3
चूँकि आयु ऋणात्मक नहीं हो सकती, इसलिए x = 7
अतः बच्चे की वर्तमान आयु =7 वर्ष
गुणनखण्डन द्वारा मिश्रित द्विघात समीकरण को हल करना -
आइए इसे एक उदाहरण से समझते है ,
यदि हमारे पास कोई समीकरण 2x2+3x=0 हो तब
सबसे पहले इसका हल गुणनखंड विधि से देखते है ।
अब यदि इसमे से x बाहर निकाल दे तो
x(2x+3)=0 मिलेगा ,
अतः x=0 तथा x=−32 प्राप्त होगा ।
अब बच्चों इसे पूर्ण वर्ग करके हल करने की विधि से हल करेंगे -
(i) सबसे पहले यह x2 का गुणांक 1 लाना होगा इसके लिए पूरे समीकरण को 2 से भाग दे देंगे
x2+(32)x=0.......(i)
प्राप्त होगा
(ii) चूँकि
a2+2ab+b2=(a+b)2
∴ समीकरण (i) को इसी रूप मे लाने का प्रयास करते है ,
यहाँ मध्य पद मे 2 का गुणा व भाग करने पर
x2+2(34)x=0
प्राप्त होगा ।
(iii) इसे आगे पूर्ण वर्ग बनाना है इसलिए
यहाँ
a=x व
b=34 ले तब
a2+2ab+b2=0 के रूप मे समीकरण को लाने के लिए (34)2 को जोड़ने व घटाने पर
x2+2(34)x+(34)2−(34)2=0
⇒ (x+34)2−(34)2=0
∴ x+34=±34
⇒ x=0 तथा −32 प्राप्त हुआ ,
जो कि सही है ।
द्विघात समीकरण 9x2−15x+6=0 को पूर्ण वर्ग बनाने वाली विधि द्वारा हल कीजिए।
यहाँ दिया है,
9x2−15x+6=0
⇒x2−159x+69=0
⇒x2−53x+23=0
⇒x2−53x=−23
⇒x2−2(56x)=−23
⇒x2−2(56)x+(56)2
=(56)2−23
⇒(x−56)2=2536−23
⇒(x−56)2=25−2436
⇒(x−56)2=136
⇒x−56=±16
⇒x=56±16
⇒x=56+16=1
(धन चिह्न )
या x=56−16=23
(ऋण चिह्न )
⇒x=1 या 23
4x2−3x−1=0 को पूर्ण वर्ग बनाकर हल कीजिए।
दिया है, 4x2−3x−1=0
⇒4(x2−34x)=1
⇒x2−34x=14
⇒x2−34x+(38)2
=14+(38)2
⇒(x−38)2=14+964
=2564=(58)2
⇒x−38=±58
⇒x=38±58
⇒x=38+58=1
('+' चिह्न लेने पर)
तथा x=38−58
⇒x=−14
('-' चिह्न लेने पर)
अतः दी गई समीकरण का हल (1,−14) है।
पूर्ण वर्ग विधि द्वारा समीकरण को हल करना -
STEP-1 सबसे पहले समीकरण में x2 का गुणांक 1 करेंगे
STEP-2समीकरण को a2+2ab+b2=(a+b)2
रूप मे लाने का प्रयास करते है
STEP-3 इसे आगे पूर्ण वर्ग बनाना है
बच्चों इससे पहले आपने पूर्ण वर्ग करके किसी द्विघात समीकरण का हल करने की विधि को समझा इसी विधि कि सहायता से हम द्विघात सूत्र की उपपत्ति करते है
मान लीजिए कि
ax2+bx+c=0,a,b,c∈R
और a≠0 एक द्विघात समीकरण है |
अब, ax2+bx+c=0
[ दोनों पक्षों को a से भाग देने पर ]
∴ x2+bax+ca=0
[दोनों पक्षों में b24a2 जोड़ने पर ]
या, x2+2.xb2a+b24a2+ca=0+b24a2
या, x2+2.xb2a+b24a2=b24a2−ca
या, x2+2.b2ax+(b2a)2
=b24a2−ca
या, (x+b2a)2=b2−4ac4a2
दोनों पक्षों का वर्गमूल लेने पर हमें मिलता है,
x+b2a
=±√b2−4ac4a2
=±√b2−4ac2a
∴x=−b2a±√b2−4ac2a
=−b±√b2−4ac2a
द्विघात समीकरण के मूलों को ज्ञात करने के लिए प्राप्त उपर्युक्त सूत्र को द्विघात सूत्र कहा जाता है तथा इस नियम को प्राचीन भारतीय गणितज्ञ के नाम पर श्रीधराचार्य का नियम कहा जाता हैं |
अतः समीकरण
ax2+bx+c=0
को संतुष्ट करने वाले x के मान,
−b−√b2−4ac2a
और −b+√b2−4ac2a हैं |
b2−4ac को द्विघात समीकरण ax2+bx+c=0,
का विविक्तकर कहते हैं और इसे D से सूचित करते हैं|
इस तरह द्विघात समीकरण
ax2+bx+c=0
के मूल α और β हैं,
जहाँ α=−b−√D2a
और β=−b+√D2a,
जहाँ D=b2−4ac
दत्त समीकरण
(x−2x+2)2+3−4x−2x+2=0 x≠−2
को हल कीजिये
मान लीजिये
y=x−2x+2
तब दत्त समीकरण हो जाता है
y2+3−4y=0
या y(y−3)−1(y−3)=0
⇒ (y−1)(y−3)=0
⇒y=1,3
अब y=1
→x−2x+2=1
⇒ x−2=x+2
यह संभव नहीं है
पुन y=3
→x−2x+2=3
⇒x−2=3x+6
⇒ 2x=−8
→x=−4
इस तरह x=−4 अभीष्ट हल है ।
द्विघात सूत्र का प्रयोग करके, निम्नलिखित समीकरण को हल कीजिए।
a2b2x2−(4b4−3a4)x−12a2b2=0
दिया है,
a2b2x2−(4b4−3a4)x−12a2b2=0
अब, दी गई समीकरण की तुलना
Ax2+Bx+c
से करने पर,
A=a2b2,
B=−(4b4−3a4)
=(3a4−4b4)
और C=−12a2b2
∴D=(B2−4AC)
हमने देखा है कि α और β
द्विघात समीकरण ax2+bx+c=0
के मूल हैं,
जहाँ
α=−b−√b2−4ac2a
और β=−b+√b2−4ac2a …(i)
Case - I.
जब b2−4ac<0 :
द्विघात समीकरण के मूल वास्तविक नहीं होंगे यदि b2−4ac<0.
जब b2−4ac=0 :
इस तरह हम देखते हैं कि जब b2−4ac=0 तब मूल वास्तविक और समान होंगे
और प्रत्येक मूल −b2a होगा|जब b2−4ac>0 :
यदि b2−4ac>0 तो द्विघात समीकरण के मूल वास्तविक और भिन्न होते हैं|
(b2−4ac) को द्विघात समीकरण ax2+bx+c=0 का विविक्तकर (विवेचक) कहते हैं। विविक्तकर को सामान्यतः D या Δ से सूचित किया जाता हैं , जैसा की हम जानते है विविक्तकर(discriminant) से तात्पर्य भिन्न करना या अलग करना या अलग गुण बताने से है । चूँकि b2−4ac के प्रकृति पर मूलों की प्रकृति निर्भर करेगी, इसलिए b2−4ac विविक्तकर कहलाता है।
किसी द्विघात समीकरण के अधिकतम 2 शून्यक/ मूल हो सकते है।
यदि α व β द्विघात समीकरण ax2+bx+c=0 के दो मूल है तो
α=−b−√D2a और β=−b+√D2a
जहाँ D=b2−4ac द्विघात समीकरण का विवेचक या विविक्तकर कहलाता है।
विविक्तकर (D) के आधार पर निम्न तीन स्थितियां संभव है
समीकरण 3x2−2x+13=0 का विविक्तकार ज्ञात कीजिए और फिर मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए| यदि वे वास्तविक है, तो उन्हें ज्ञात कीजिए |
द्विघातीय मानक समीकरण
a2+bx+c=0
से दिए गए समीकरण की तुलना करने पर
यहाँ a=3, b = -2, c=13 है|
इसलिए विविक्तकर
b2−4ac
=(−2)2−4×3×13
=4−4=0 है|
अतः द्विघात समीकरण के दो बराबर वास्तविक मूल है|
ये मूल −b2a,−b2a
अर्थात
26,26,
अर्थात
13,13 है|
k का वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए द्विघात समीकरण (k+4)x2+(k+1)x+1=0 के मूल वास्तविक तथा बराबर हैं।
दी गई समीकरण की तुलना
Ax2+Bx+C=0
से करने पर,
A=k+4,B=k+1 और C=1
∴D=B2−4AC
⇒D=(k+1)2−4(k+4)
D=k2+2k+1−4k−16
D=k2−2k−15
D=(k−5)(k+3)
यदि दी गई समीकरण के मूल वास्तविक हैं,
तब D=0
⇒(k−5)(k+3)=0
⇒k=5,−3
यदि समीकरण (a−b)x2+(b−c)x+(c−a)=0 के मूल बराबर हैं तो सिद्ध कीजिए की b+c=2a.
दिया है,
a2b2x2−(4b4−3a4)x−12a2b2=0
अब, दी गई समीकरण की तुलना
Ax2+Bx+c
से करने पर,
A=a2b2,
B=−(4b4−3a4)
=(3a4−4b4)
और C=−12a2b2
∴D=(B2−4AC)
इस अभ्यास में आपने निम्न तथ्यों का अध्ययन किया है:
