धातु एवं अधातु कक्षा 10 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

धातुओं एवं अधातुओं का स्थान आज मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब तक 111 से अधिक तत्व ज्ञात हो चुके है इन तत्वों में लगभग दो तिहाई धातु है एवं शेष अधातु है। इन दोनों वर्गों के मध्य विभाजन की कोई स्पष्ट रेखा नहीं खींची जा सकती है। लेकिन, प्रत्येक तत्व के कुछ विशिष्ट गुण होते हैं। धातुओं के विशिष्ट गुण अधातुओं से सर्वथा भिन्न होते है इन्हीं विशिष्ट गुणों के आधार पर तत्वों को धातुओं एवं अधातुओं तथा उपधातु में वर्गीकृत किया गया है।
आवर्त सारणी में इन तीनों प्रकार के तत्वों को एक काली टेढ़ी-मेढ़ी रेखा द्वारा अलग किया गया है। जिसके बारे में नीचे आपको बताया जाएगा |

तत्वों में सबसे अधिक उपयोगी धातु ही हैं किसी देश की उन्नति एवं समृद्धि का अनुमान वहाँ होने वाली धातुओं की खपत के आधार पर किया जाता है। हमारे दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले अधिकांश बरतन या अन्य सामान एलुमिनियम, कॉपर, पीतल, स्टेनलेस स्टील आदि के बने होते है। आयरन-जैसी कुछ धातुओं का उपयोग मकान, पुल, बाँध(dam), रेल के डिब्बे, रेल की पटरियों आदि के निर्माण में होता है।
कुछ धातुओं का सामरिक महत्व (strategic importance) होता है। जैसे-टाइटेनियम, क्रोमियम, मेंगनीज, जिर्कोनियम, यूरेनियम आदि। इन धातुओं का उपयोग सैनिक उपकरणों के निर्माण में, अंतरिक्ष विज्ञान की योजनाओं में तथा राष्ट्र की आर्थिक क्षमता के विकास एवं राष्ट्र की सुरक्षा में किया जाता है। इसीलिए ये तत्व सामरिक तत्व कहलाते है।

Read More
कक्षा 10रसायन विज्ञान
अध्यायधातु एवं अधातु
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

धातु एवं अधातु कक्षा 10 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

PRABODH CHEMISTRY (HINDI) - धातु एंव धातुकर्म

NOOTAN CHEMISTRY (HINDI) - धातु और अधातु

SHREE BALAJI CHEMISTRY (HINDI) - धातुएँ एवं अधातुएँ

BHARATI BHAWAN - धातु एवं अधातु

STUDENTS FRIENDS - धातु एवं अधातु

DEEPAK PUBLICATION - धातु एवं अधातु

KIRAN PUBLICATION - धातु एवं अधातु

Ncert कक्षा 10 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय