Class 9 | MATHS |
Chapter | पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन |
SCIENCE PUBLICATION | प्रश्नावली 13.6 |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
एक बेलनाकार बर्तन के आधार की परिधि 132 cm और उसकी 25 cm ऊंचाई है। इस बर्तन में कितने लीटर पानी आ सकता है ? ( `1000 cm^(3) = 1` लीटर )
लकड़ी के एक बेलनाकार पाइप का आंतरिक व्यास 24 cm है और बहरी व्यास 28 cm है। इस पाइप की लम्बाई 35 cm है। इस पाइप का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, यदि `1 cm^(3)` लकड़ी का द्रव्यमान `0.6` ग्राम है।
एक सॉफ्ट ड्रिंक दो प्रकार के पैको में उपलब्ध है :
(i) लम्बाई 5 cm और चौड़ाई 4 cm वाले एक आयताकार आधार का तीन का डिब्बा जिसकी 15 cm ऊंचाई है
(ii) व्यास 7 cm वाले वृत्तीय आधार और 10 cm ऊंचाई वाला एक प्लास्टिक का बेलनाकार डिब्बा। किस डिब्बे की धारिता अधिक है और कितनी अधिक है ?
यदि एक बेलन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल `94.2 cm^(2)` है और उसकी ऊंचाई 5 cm है, तो ज्ञात कीजिए :
(i) आधार की त्रिज्या
(ii) बेलन का आयतन
10 m गहरे एक बेलनाकार बर्तन की आंतरिक वक्र पृष्ठ को पेंट कराने का व्यय 2200 रुपए है। यदि पेंट कराने की दर 20 रुपए प्रति `m^(2)` है, तो ज्ञात कीजिए :
(i) बर्तन का आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
(ii) आधार की त्रिज्या
(iii) बर्तन का आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
ऊंचाई 1 m वाले एक बेलनाकार बर्तन की धारिता `15.4` लीटर है। इसको बनाने के लिए कितने वर्ग मीटर धातु की शीट की आवश्यकता होगी ?
सीसे की एक पेन्सिल लकड़ी के एक बेलन के अभ्यन्तर में ग्रेफाइट से बने ठोस बेलन को डाल कर बनाई गई है। पेंसिल का व्यास 7 mm है और ग्रेफाइट का व्यास 1mm है। यदि पेंसिल की लम्बाई 14 cm है, तो लकड़ी का आयतन और ग्रेफाइट का आयतन ज्ञात कीजिए।
एक अस्पताल के एक रोगी को प्रतिदिन 7 cm व्यास वाले एक बेलनाकार कटोरे में सूप दिया जाता है। यदि वह कटोरा सूप से 4 cm ऊंचाई तक भरा जाता है, तो इस अस्पताल में 250 रोगियों के लिए प्रतिदिन कितना सूप तैयार किया जाता है ?
प्रश्नावली 13.6 questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 9