Class 9 | MATHS |
Chapter | पृष्ठीय क्षेत्रफ़ल और आयतन |
MANOHAR RAY | प्रश्नावली 13(E) |
Number Of Questions | 27 |
Academic Year | 2023-24 |
निम्न त्रिज्या वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
(i) 10.5 सेमी
(ii) 5.6 सेमी
(ii) 14 सेमी.
क्रिकेट की गेंद का व्यास 14 सेमी है। उस गेंद का वक्रपृष्ठ तथा आयतन ज्ञात कीजिए।
निम्न व्यास वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
(i) 14 सेमी
(ii) 21 सेमी
(iii) 3.5 मीटर
10 सेमी त्रिज्या वाले एक अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (`pi` = 3.14 लीजिए)
एक लोहे के ठोस गोले का अर्द्धव्यास 13 सेमी है। एक समतल गोले को केन्द्र से 5 सेमी की दूरी पर काटता है। समतल परिच्छेद का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक अर्द्धगोलीय प्याले में कितना पानी आयेगा जिसका व्यास 6.3 सेमी है ?
एक ठोस गोलाकार पिण्ड का 2 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से रंगवाने का व्यय 308.00 रु. है। उसकी त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
एक गोले का वक्रपृष्ठ 1442 वर्ग सेमी है। गोले का व्यास ज्ञात कीजिए।
एक अर्द्धगोलीय गुम्बद का व्यास 12 मीटर है। उसके वक्रपृष्ठ के रंगवाने का व्यय 1.75 रु. प्रति वर्ग मीटर की दर से कितना होगा ?
लोहे के एक गोले का व्यास 3.0 सेमी है। जिसे पिघला कर तीन गोलियाँ बनाई गई हैं। इनमें से दो गोलियों का व्यास 2.5 सेमी तथा 1.5 सेमी हों, तो तीसरी गोली का व्यास ज्ञात कीजिए।
एक गोलाकार गुब्बारे में हवा भरने पर, उसकी त्रिज्या 7 सेमी से 14 सेमी हो जाती है। इन दोनों स्थितियों में, गुब्बारे के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
तीन धातु की गेंदें जिनकी त्रिज्याएँ क्रमश: 1 सेमी, 8 सेमी तथा 6 सेमी हैं। इनको पिघलाकर एक ठोस गेंद बनाई गई है। इसकी त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या निम्न है : (i) 7 सेमी (ii) 0.63 मीटर
उस ठोस गोलाकार गेंद द्वारा हटाए गाए (विस्थापित) पानी का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसका व्यास निम्न है
(i) 28 सेमी (ii) 0.21 मीटर
धातु की एक गेंद का व्यास 4.2 सेमी है। यदि इस धातु का घनत्व 8.9 ग्राम प्रति सेमी है, तो इस गेंद का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।
चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक-चौथाई है। चंद्रमा का आयतन पृथ्वी के आयतन की कौन-सी भिन्न है ?
व्यास 10.5 सेमी वाले एक अर्द्धगोलाकार कटोरे में कितने लीटर दूध आ सकता है ?
एक अर्धगोलाकार टंकी 1 सेमी मोटी एक लोहे की चादर (sheet) से बनी है। यदि इसकी आंतरिक त्रिज्या 1 मीटर है, तो इस टंकी के बनाने में लगे लोहे का आयतन ज्ञात कीजिए।
उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 154 सेमी है। .
किसी भवन का गुंबद एक अर्धगोले के आकार का है। अंदर से, इसमें सफेदी कराने में ₹498.96 व्यय हुए। यदि सफेदी कराने की दर 2 रुपए प्रति वर्ग मीटर है, तो ज्ञात कीजिए:
(i) गुंबद का आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
(ii) गुंबद के अंदर की हवा का आयतन
लोहे के सत्ताइस ठोस गोलों को पिघलाकर, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या r है और पृष्ठीय क्षेत्रफल है, एक बड़ा गोला बनाया जाता है जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल S है। ज्ञात कीजिए
नए गोले की त्रिज्या r'
S और S का अनुपात
दवाई का एक कैपसूल (capsule) 3.5 मिमी व्यास का एक गोला (गोली) है। इस कैपसूल को भरने के लिए कितनी दवाई (मिमी `""^3` में) की आवश्यकता होगी ?
पीतल से बने एक अर्धगोलाकार कटारे का आंतरिक व्यास 10.5 सेमी है। 16 रुपए प्रति 100 सेमी की दर से इसके आंतरिक पृष्ठ पर कलई कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।
उस गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 154 सेमी है।
चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक-चौथाई है। इन दोनों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
एक अर्धगोलाकार कटोरा 0.25 सेमी मोटी स्टील से बना है। इस कटोरे की आंतरिक त्रिज्या 5 सेमी है। कटोरे का बाहरी वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक लंब वृत्तीय बेलन त्रिज्या r वाले एक गोले को पूर्णतया घेरे हुए है (देखिए आकृति) ज्ञात । कीजिए :
(i) गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल
(ii) बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (iii) ऊपर (1) और (ii) में प्राप्त क्षेत्रफलौ का अनुपात
प्रश्नावली 13(E) questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफ़ल और आयतन of DR MANOHAR RAY MATHS (HINDI) of Class 9