Class 9 | MATHS |
Chapter | गोला |
DAS GUPTA | विविध प्रश्नावली II (गोला) |
Number Of Questions | 12 |
Academic Year | 2023-24 |
एक गोलाकार गुब्बारे में हवा भरने पर उसकी त्रिज्या 7 सेमी से 14 सेमी हो जाती है | इन दोनों स्थितियों में गुब्बारे के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात करें |
चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक-चौथाई है | इन दोनों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात करें | चंद्रमा का आयतन का कौन-सा भाग है ?
उस गोले का आयतन ज्ञात करें जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल `154" सेमी"^(2)` है |
10.5 सेमी व्यास वाले एक अर्धगोलाकार कटोरे में कितना लीटर दूध आ सकता है ?
पीतल के बने एक अर्धगोलाकार कटोरे का आंतरिक व्यास 10.5 सेमी है | 20 रु० प्रति `100" सेमी"^(2)` की दर से इसके आंतरिक पृष्ठ पर कलई कराने का व्यय ज्ञात करें |
एक अर्धगोलाकार कटोरा 0.25 सेमी मोटी स्टील से बना है | इस कटोरे की आंतरिक त्रिज्या 5 सेमी है | कटोरे का बाहरी वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें |
सर्कस का एक मोटरसाइकिलसवार जिस खोखले गोले के अंदर अपना खेल दिखाता है उसका व्यास 9 मी है | मोटरसाइकिलसवार के पास खेल दिखाने के लिए कितना क्षेत्रफल उपलब्ध है ?
एक मकान का ऊपरी भाग अर्धगोलाकार है और इसपर पेंट किया जाना है | यदि इस अर्धगोले के आधार की परिधि 17.6 मी है तो 6 रुपए प्रति `100" सेमी"^(2)` की ड्रॉ से इसे पेंट कराने का खर्च मालूम करें |
एक अर्धगोलाकार टंकी 1 सेमी मोटी एक लोहे की चादर से बनी है | यदि इसकी आंतरिक त्रिज्या 1 मी है तो इस टंकी की बनाने में लगे लोहे का आयतन ज्ञात करें |
एक अर्धगोलाकार कटोरे की त्रिज्या 3.5 सेमी है | इसके अंदर भरे जा सकनेवाले पानी का आयतन ज्ञात करें |
धातु की एक गेंद का व्यास 4.2 सेमी है | यदि इस धातु का घनत्व 7.9 ग्राम प्रति `"सेमी"^(3)` है तो इस गेंद का द्रव्यमान ज्ञात करें |
एक मकान का गुंबद एक अर्धगोले के आकार का है | अंदर से, इसमें सफेदी कराने में 498.96 रु० व्यय हुए | यदि सफेदी कराने की दर 3 रु० प्रति वर्ग मीटर हो तो (ii) गुंबद का आंतरिक पृष्ठीय क्षेत्रफल (ii) गुंबद के अंदर हवा का आयतन ज्ञात करें |
विविध प्रश्नावली II (गोला) questions and complete solutions for chapter गोला of BHARATI BHAWAN MATHS (HINDI) of Class 9