Class 9 | MATHS |
Chapter | वृत्त |
DAS GUPTA | साधित प्रश्न |
Number Of Questions | 41 |
Academic Year | 2023-24 |
वृत्त `C(O,r)` और `C(O’,r)` की जीवाएं क्रम से `AB=8` सेमी, `EF=8` सेमी और `/_AOB=60^(@)` तो `/_EO’F` का मान निम्नांकित में कौन सा होगा?
यदि वृत्त `C(O,r)` की दो जीवाएं AB और PQ इस प्रकार हैं कि `/_AOB=/_POQ` तो AB और PQ में निम्नांकित में कौन सा संबंध सत्य है?
रिक्त स्थान को भरें:
वृत्त `C(O,r)` में जीवा `AB=8` सेमी पर OP लंब डाला गया है। `AP=…………..` सेमी।
यदि वृत्त `C(O,r)` में जीवा AB का मध्यबिंदु `P` है तो `/_OPA` की माप बताएं।
रिक्त स्थान को भरें: किसी वृत्त में केंद्र से समदूरस्थ जीवाएं ............... होती है।
दो सर्वांगसम वृत्तों `C(O,r)` और `C(P,r)` की जीवाएं क्रमशः `AB=6` सेमी और `DE=6` सेमी हैं। यदि `OL_|_AB` और `PM_|_DE` तो निम्नांकित में कौन सा संबंध सत्य है?
दो वृत्तों `C(O,3` सेमी `)`,`C(P,3` सेमी `)` में क्रमशः AB और DE दो जीवाएं हैं। यदि AB की दूरी O से 2 सेमी, DE की दूरी P से 2 सेमी हो तो निम्नांकित में कौन सा संबंध सत्य है?
वृत्त `C(O,r)` में जीवा `AB=8` सेमी, `DE=6`सेमी और `OL,OM` क्रमशः उन पर लंब हैं तो निम्नांकित में कौन संबंध सत्य है?
5 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त की एक जीवा 8 सेमी है। यदि `OD_|_AB` तो OD की लंबाई निकालें, जहां कि O वृत्त का केंद्र है।
AB और CD एक वृत्त की दो जीवाएं है जहां `AB=10` सेमी, `CD=24` सेमी और `AB||CD` हैं। AB और CD के बीच की दूरी 17 सेमी है। वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
O केंद्र वाले किसी वृतत का चाप AB है। AO को बढ़कर वृत्त से D पर मिलने दें AB के समांतर रेखा OC खींचे जो वृत्त से C पर मिलती है। सिद्ध करें कि
चाप `BC=` चाप CD.
एक रेखाखंड AB की लंबाई 5 सेमी है। 4 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए जो A और B से होकर जाता है।
क्या आप 2 सेमी त्रिज्या का एक ऐसा वृत्त खींच सकते है जो A और B से होकर जाए? अपने उत्तर की पुष्टि तर्क देकर दीजिए।
यदि किसी वृत्त में दो बराबर चापकर्ण एक-दूसरे को काटें, तो साबित करें कि एक के खंड क्रमशः दूसरे के खंडों के बराबर होते हैं।
यदि किसी वृत्त के अंतर्गत किसी चतुर्भुज की दो सम्मुख भुजएं बराबर हों तो सिद्ध करें कि उनके विकर्ण भी बराबर होंगें।
एक वृत्त की दो जीवाएं AB और AC बराबर हैं। सिद्ध कीजिए कि वृत्त का केंद्र, `/_BAC` के समद्विभाजक पर स्थित होता है।
5 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त में AB और AC दो जीवउएं हैं जहां `AB=AC=6` सेमी है। जीवा BC की लंबाई ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि एक समबाहु त्रिभुज के केंद्रक और परिवृत्त का केंद्र अर्थात परिकेंद्र संपाती होते हैं।
सिद्ध कीजिए कि दो भिन्न वृत्त एक-दूसरे को दो से अधिक बिंदुओं पर प्रतिच्छेद नहीं कर सकते हैं।
एक वृत्त में AB एक जीवा है। यदि P और Q दो बिंदु एक ही चाप में हों और `/_APB=64^(@)` हो तो `/_AQB` की माप निम्नलिखित में कौन सी होगी?
किसी वृत्त का व्यास PQ है। PQ के बाहर वृत्त पर R एक बिंदु है तो निम्नलिखित में कौन `/_PRQ` का मान है?
रिक्त स्थान को उचित उत्तर से भरे जिससे कि कथन सत्य हो:
एकांतर खंड में किसी वृत्त के लघु चाप द्वारा अंतरित कोण ................. होता है।
रिक्त स्थान को उचित उत्तर से भरे जिससे कि कथन सत्य हो:
एकांतर खंड में किसी वृत्त के दीर्घ चाप द्वार अंतरित कोण ................... होता है।
रिक्त स्थान को उचित उत्तर से भरे जिससे कि कथन सत्य हो:
अपने एकांतर खंड में वृत्त के किसी बिंदु पर समकोण अंतरित करने वाला वृत्त का चाप ................... होता है।
यदि दो बिंदुओं को मिलाने वाला रेखाखंड, उसको अंतर्विष्ट करने वाली रेखा के एक ही ओर स्थित दो अन्य बिंदुओं पर समान कोण अंतरित करे, तो चारों बिंदु एक वृत्त पर स्थित होते हैं (अर्थात वे चक्रीय होते हैं)।
चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोणों में किसी भी युग्म का योगफल कितने अंश अर्थात डिग्री के बराबर होता है?
किसी चक्रीय चतुर्भुज के आमने सामने के कोण `4:5` के अनुपात में हैं तो कोणों को अंशों में ज्ञात करें।
`DeltaABC` पर परिकेंद्र O हैं यदि `/_BAC=60^(@)` तो `/_OCB` की माप ज्ञात करें।
चतुर्भुज ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है। AB वृत्त का व्यास है `/_ADC=125^(@)` तो `/_BAC` का मान निकालें।
किसी त्रिभुज ABC की भुजा BC,CA और AB के मध्यबिंदु क्रमशः D,E और F है। A से भुजा BC पर डाले गए लंब का चरण-बिंदु L है तो सिद्ध करें कि बिंदु D,E,F और L एकचक्रीय है।
यदि किसी चक्रीय चतुर्भुज की एक भुजा बढ़ाई जाए तो इस प्रकार से बना बाह्यकोण चतुर्भुज के अभिमुख अंतः कोण के बराबर होता है।
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है। आधार BC के समांत एक सरल रेखा XY खींची गई है जो बराबर भुजाओं को क्रमशः X और Y बिंदुओं पर काटती है तो सिद्ध करें कि B,C,Y और X एकचक्रीय है।
ABC एक त्रिभुज है जिसमें B और C शीर्षों के सम्मुख भुजाओं पर BE और CF लंब डाले गए हैं । सिद्ध करें कि B,C,E,F एकवृत्तीय है।
ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है। बढ़ाने पर AB और AC बिंदु E पर मिलते हैं सिद्ध कीजिए कि a. त्रिभुज EBC और त्रिभुज EDA समकोणिक हैं तथा b. `DeltaEBC~DeltaEDA`
ABCD एक समांतर चतुर्भुज है। A,B, और C से होकर जानेवाला वृत्त CD (बढ़ाने पर यदि आवश्यक हो) को E पर प्रतिच्छेद करता है। सिद्ध कीजिए कि `AE=AD`.`z
सिद्ध कीजिए कि चक्रीय चतुर्भुज की भुजाओं के लंबसमद्विभाजक संगामी होते हैं।
सिद्ध कीजिए कि चक्रीय चतुर्भुज के कोण –समद्विभाजकों से बना चतुर्भुज भी चक्रीय होता है।
यदि समलंब की दो असमांतर भुजाएं बराबर हों तो सिद्ध कीजिए कि यह चक्रीय है।
सिद्ध कीजिए कि त्रिभुज के शीर्षों से सम्मुख भुजाओं पर डाले गए लंब संगामी होते हैं।
सिद्ध कीजिए कि चक्रीय चतुर्भुज की सम्मुख भुजाओं (जबकि वे समांतर न हों) को बढ़ाने पर प्राप्त हुए कोणों के समद्विभाजक एक-दूसरे को समकोण पर प्रतिच्छेद करते हैं।
`DeltaABC` के परिवृत्त पर एक बिंदु P है और रेखाखंड BC,CA और AB से होकर जानेवाली रेखाओं पर क्रमशः लंब PL,PM और PN डाले गए हैं। सिद्ध कीजिए कि बिंदुएं L,M,N संरेख हैं।
साधित प्रश्न questions and complete solutions for chapter वृत्त of BHARATI BHAWAN MATHS (HINDI) of Class 9